धमतरी के ठेनही गांव में लगा सोलर प्लांट:71 परिवारों को 142 किलोवॉट क्षमता से मिलेगी मुफ्त बिजली, बिल से छुटकारा

![]()
छत्तीसगढ़ जिले का ठेनही गांव ‘पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना’ के तहत सामूहिक सोलर प्लांट वाला पहला गांव बन गया है। यहां 71 परिवारों के लिए 142 किलोवॉट क्षमता का सामूहिक सोलर प्लांट स्थापित किया गया है, जिससे उन्हें मुफ्त बिजली मिलेगी। यह प्लांट धमतरी जिले के नगरी विकासखंड में स्थित ठेनही गांव में स्थापित किया गया है। ‘पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना’ के तहत, गांव के कुल 71 परिवारों का 2-2 किलोवॉट क्षमता के लिए पंजीयन किया गया है, जिससे कुल 142 किलोवॉट का सामूहिक सोलर प्लांट लगाया गया है। इस प्लांट के लिए गांव से लगभग 50-75 मीटर की दूरी पर जमीन उपलब्ध कराई गई है। यह पहल ग्रामीणों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा प्रदान करेगी। घरों में कनेक्शन का काम जल्द शुरू होगा उप सरपंच रूपेश्वर नाग ने बताया कि इस योजना के तहत किसी भी ग्रामीण से कोई राशि नहीं ली गई है। उन्होंने कहा कि घरों में कनेक्शन का काम जल्द शुरू होगा, जिससे ग्रामीणों को बिजली बिल से छुटकारा मिल जाएगा। ग्रामीण छात्र सिंह यादव ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पहले हर महीने बिजली बिल की चिंता रहती थी, लेकिन अब सोलर प्लांट लगने से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रामीणों के लिए आर्थिक बचत के साथ-साथ भविष्य के लिए भी लाभकारी है। गांव के अन्य लोगों ने भी इस योजना की सराहना की। अन्य गांवों में इस मॉडर का होगा विस्तार जिला प्रशासन ने बताया कि ठेनही गांव की यह परियोजना ग्रामीण भारत में स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भरता का एक उदाहरण है। प्रशासन का मानना है कि आने वाले समय में नगरी विकासखंड के अन्य गांवों तक इस मॉडल का विस्तार किया जाएगा, जिससे जिले को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।
Source link




