टॉप न्यूज़

बिलासपुर पुलिस ने 126 वारंटी पकड़े:गुंडे-बदमाशों और चाकूबाजों के ठिकानों पर दबिश, लंबे समय से फरार 5 इनामी भी गिरफ्तार




बिलासपुर पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए सोमवार रात सभी थानों में कांबिंग गश्त की। इसके बाद गुंडे-बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी गई। इस अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों से 126 वारंटी समेत कई गुंडे-बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान, पुलिस टीमों ने पुराने मामलों में कोर्ट से फरार चल रहे वारंटियों के घरों और उनके छिपने के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे 28 स्थाई वारंटी और 98 गिरफ्तारी वारंटी सीधे पुलिस की गिरफ्त में आ गए। इसके अतिरिक्त, लंबे समय से फरार चल रहे 5 इनामी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। 43 निगरानी गुंडा-बदमाशों की जांच पुलिस के अनुसार, 43 निगरानी गुंडा-बदमाशों की जांच की गई, जिनमें से 13 के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं, 5 अन्य की सघन चेकिंग की गई। 25 आदतन और संपत्ति संबंधी अपराधियों पर मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया। जिले में चाकूबाजी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने आदतन अपराधियों की धरपकड़ तेज की। चेकिंग के दौरान 25 चाकूबाजों और संदिग्धों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button