टॉप न्यूज़

Raigarh Medical College Hospital Suicide


मरीज ने अपने ही फुलपैंट को फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गायनिक वार्ड के बाथरूम में एक मरीज ने आत्महत्या कर लिया। सुबह जब उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा गया, तो मामले की जानकारी अस्पताल के डॉक्टरों को देते हुए पुलिस को सूचना दी गई। जहां मामले में पुलिस आग

.

मिली जानकारी के मुताबिक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के भिखमपुरा गांव का रहने वाला नारद लहरे 55 साल पीलिया की बीमारी से ग्रसित था, जो रविवार की दोपहर को इलाज कराने के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वार्ड में भर्ती था।

जहां उसने मंगलवार की सुबह गायनिक वार्ड के बाथरूम में जाकर अपने ही फुलपेंट को फंदा बनाकर फांसी में लटक गया। सुबह जब सफाईकर्मियों ने उसे देखा तो मामले की जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के डॉक्टर व अन्य स्टाप मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के डॉक्टर व अन्य स्टाप मौके पर पहुंचे

आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं ऐसे में अस्पताल के डॉक्टर मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मरच्युरी कक्ष में दाखिल कराया।

मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जूट गई है। फिलहाल मामले में सुसाईड का कारण सामने नहीं आ सका है।

सुबह 5 बजे से बैड से गायब था इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ दुर्गा शंकर पटेल ने बताया कि आज सुबह सफाईकर्मी ने देखा कि गायनिक वार्ड के नार्मल बाथरूम में मरीज फांसी के फंदे पर लटका हुआ है।

पता किया गया तो जानकारी मिली कि वह मेडिसिन का मरीज था। सुबह 5 बजे से वह अपने बैड से गायब था। तब से उसे ढूंढा जा रहा था।

घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पूछताछ में जानकारी हुआ कि मरीज शराब पीने का आदि था। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button