Bilaspur High Court CJ Black Magic Threat Case

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की तस्वीर रखकर श्मशान घाट में कथित काला जादू करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। आरोप है कि जेल में बंद भाई की जमानत में खर्च हुए 1 लाख रुपए नहीं देने पर परिवार से पैसे की मांग की गई।
.
इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तोरवा थाने में धमकी देने और टोनही प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।
बता दें कि दो दिन पहले आरोपी युवक मिलकर सीपत क्षेत्र के देवरी गांव के श्मशान घाट पर तंत्र साधना कर रहे थे। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने उन्हें घेर कर पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, तीन आरोपी भाग गए। हालांकि, लोगों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद इस काला जादू कांड का खुलासा हुआ।
एडिशनल एसपी सिटी पंकज पटेल ने बताया कि दयालबंद निवासी ओम बोले (23) का भाई प्रियांशु बोले का भाई है। प्रियांशु बोले चाकूबाजी के एक केस में आरोपी है। उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा चुकी है। आरोप है कि ओम बोले अपने साथियों के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए प्रियांशु की कोर्ट से जमानत में खर्च हुए 1 लाख रुपए की मांग की।
पैसे नहीं देने पर जान से मारने दी धमकी, तांत्रिक क्रिया का दिखाया डर
परिवार से रुपए नहीं मिलने पर ओम बोले तोरवा निवासी अपने साथी तरुण बजाज (27), तोरवा के सफेद खदान निवासी मोहम्मद इसरार (22) और जगमल चौक निवासी ऋषिकेश कुमार (28) के साथ घर पहुंचा, इस दौरान परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तांत्रिक क्रिया का डर दिखाकर परिवार को मानसिक रूप से परेशान करने की धमकी दी। साथ ही केस वापस लेने के लिए दबाव भी बनाया।
श्मशानघाट की तंत्र साधना से जुड़ी कड़ी
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने प्रार्थी को डराने के लिए तांत्रिक क्रिया कराने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने इंस्टाग्राम के माध्यम से ऋषिकेश कुमार से संपर्क किया। पुलिस के मुताबिक देवरी श्मशानघाट में पकड़ा गया ऋषिकेश ही कथित तौर पर तांत्रिक की भूमिका में था।
इसी कड़ी में श्मशानघाट से तस्वीरें भी मिली थीं, जिनमें चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा, आरोपी युवक प्रियांशु बोले और शिकायतकर्ता की तस्वीर होने की बात सामने आई थी। पुलिस को आशंका है कि इन तस्वीरों और तंत्र साधना का इस्तेमाल प्रार्थी पर मानसिक दबाव बनाने के लिए किया गया।
पूर्व में पकड़ा गया युवक ही निकला इंस्टाग्राम से मिला तांत्रिक
पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम के जरिए ऋषिकेश कुमार से संपर्क किया था। पुलिस के मुताबिक देवरी श्मशानघाट में पहले पकड़ा गया ऋषिकेश ही कथित तौर पर मुख्य तांत्रिक था। उसी के संपर्क में आने के बाद आरोपियों ने श्मशानघाट में गतिविधि की।
पूर्व में तांत्रिक क्रिया की बात सामने आने पर पुलिस ने मौके से ऋषिकेश कुमार को पकड़ लिया था, बाकियों की तलाश की जा रही थी। फरार आरोपियों के नागपुर से पकड़े जाने के बाद यह खुलासा हुआ कि ऋषिकेश ने ही तांत्रिक क्रिया के लिए पूरा सेटअप तैयार किया था।
पुलिस ने उसे भी अन्य आरोपियों के साथ आरोपी बनाया है। अब पुलिस आरोपियों के संपर्क में रहे अन्य लोगों और तंत्र साधना से जुड़ी पूरी गतिविधि की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है।
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर काला जादू, VIDEO:जमानत के लिए श्मशान में साधना, पुलिस बोली- जज को मारना चाहते हो क्या

बिलासपुर में श्मशान घाट पर काला जादू करने का कथित मामला सामने आया
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में श्मशान घाट पर काला जादू करने का कथित मामला सामने आया है। शुक्रवार (7 अगस्त) रात ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम में 4 लड़के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और 2 अन्य लोगों की तस्वीरें रखकर पूजा-पाठ कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग श्मशान घाट पहुंच गए। वहां लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि 3 अन्य साथी मौके से भाग गए। पढ़ें पूरी खबर…




