धमतरी में कुएं से युवक का शव मिला:पुलिस दबिश के बाद भागते समय गिरने की आशंका, SP बोलीं- दोनों घटनाएं अलग

![]()
धमतरी के कुरुद थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय युवक का शव खंडहर परिसर स्थित कुएं से बरामद किया गया। मृतक की पहचान धनेश नेताम के रूप में हुई है। देर रात कुएं में शव होने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से शव को बाहर निकाला और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। जुए के फड़ पर पुलिस ने दी थी दबिश जानकारी के अनुसार, कुरुद के रामसागर तालाब के पास जुए का फड़ चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जिसके बाद जुआरियों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग भागने में सफल रहे, जबकि कुछ को पुलिस ने पकड़ लिया। इसी दौरान स्थानीय स्तर पर यह आशंका जताई गई कि डबरापारा के पास मौजूद धनेश भी भागने लगा होगा और खंडहर परिसर के कुएं में गिर गया होगा। रात में सुनाई दी थी ‘बचाओ’ की आवाज स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात उन्हें कुएं की तरफ से ‘बचाओ’ जैसी आवाजें सुनाई दी थीं। रात करीब 11 बजे कुएं में शव होने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया। बाद में 112 की टीम को सूचना दी गई और शव को अस्पताल भेजा गया। SP बोलीं- जुआ रेड और युवक की मौत अलग-अलग घटनाएं पुलिस अधीक्षक भावना पांडे ने बताया कि 17 वर्षीय धनेश ध्रुव (नेताम) की कुएं में गिरने से डूबकर मौत हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवक की मौत को जुआ फड़ पर हुई पुलिस कार्रवाई से जोड़ना सही नहीं है। एसपी के अनुसार, जुआ रेड की कार्रवाई और कुएं में युवक की मौत दो अलग-अलग घटनाएं हैं। मामले की जांच की जा रही है।
Source link




