टॉप न्यूज़

निजी जमीन से ट्रांसफार्मर हटाने की मांग:कलेक्टर जनदर्शन में सुनी समस्याएं, रतनपुर में पर्यटन केंद्र की भी मांग, जानिए क्या-क्या शिकायतें मिलीं?




बिलासपुर में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आम लोगों ने कई शिकायतें और समस्याएं रखी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनके निराकरण के निर्देश दिए। मुख्य शिकायतों में बेजा कब्जा हटाना, स्कूल सफाई कर्मियों को नियमित मानदेय भुगतान, निजी जमीन से ट्रांसफार्मर और बिजली के तार हटाना शामिल था। जनदर्शन के दौरान नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और अपर कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल ने भी लोगों की शिकायतें सुनीं। छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष विद्यानंद निर्मलकर ने स्कूल सफाई कर्मियों को समय पर मानदेय न मिलने से हो रही आर्थिक परेशानियों का मुद्दा उठाया और नियमित भुगतान की मांग की। बेलतरा निवासी राजकुमार जायसवाल ने अपनी निजी भूमि से ट्रांसफार्मर और विद्युत प्रवाहित तार हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि सीएसपीडीसीएल द्वारा उनकी निजी जमीन पर ट्रांसफार्मर का खंभा गाड़ दिया गया है और वहां से बिजली के तार गुजारे गए हैं। पर्यटन केंद्र खोलें, समिति नि:शुल्क सहयोग करेगी रत्नदेव साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए रतनपुर में पर्यटक सहयोग केंद्र खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि रतनपुर को तालाबों और मंदिरों की नगरी के रूप में जाना जाता है। यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन सहयोग केंद्र स्थापित करे तो समिति निःशुल्क सहयोग करने तैयार है। नाला पाटने, निकासी बंद करने की शिकायत इसी तरह ग्राम पंचायत बैमा के सचिव, सरपंच और ग्रामीणों ने शिकायत की कि गुन्डी नाला में अशोक साहू द्वारा बेजा कब्जा कर नाला में मिट्टी पाट दिया है। इससे निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है, इसलिए मौके से बेजा कब्जा तत्काल हटवाया जाए। कच्ची नहर से पानी बर्बाद हो रहा लालपुर के ग्रामीणों ने चांपी जलाशय चपोरा ग्राम लालपुर के नहर के पक्कीकरण की मांग की। उन्होंने बताया कि नहर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके कारण गांव तक पानी नहीं पहुंच रहा और टूटी हुई नहर से पानी व्यर्थ बह रहा है। चौकीदार को 2 साल से सैलरी नहीं मिली तखतपुर के लिदरी निवासी शिवशंकर सप्रे ने बताया कि वे लिदरी स्थित कृष्ण कुंज गार्डन में 2 साल से चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। पिछले दो साल का भुगतान उन्हें नहीं किया गया है। उन्होंने कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्या बताई।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button