टॉप न्यूज़

बिलासपुर में रातभर झमाझम बारिश…घरों में घुसा पानी,VIDEO:सड़कों पर बहा नाले का पानी, निचली कॉलोनियां जलमग्न, जलभराव से लोग परेशान,आज भी बारिश का अलर्ट




छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मानसून ने गुरुवार को जोरदार दस्तक दी। सुबह से ही आसमान पर घने बादल छाए रहे और उमस भरे मौसम के बीच दोपहर में रिमझिम बारिश शुरू हुई। शाम ढलते-ढलते बारिश का दौर तेज हो गया और रात में मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। लगातार तेज बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों पर नाले का पानी बहने लगा, जबकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। रातभर हुई बारिश से शहर के कई मोहल्लों, कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया। कई जगह सड़क और नाले का अंतर खत्म हो गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोग रातभर पानी घरों में घुसने की आशंका के चलते जागते रहे। कुछ इलाकों में लोगों को घरों से पानी निकालने के लिए मशक्कत भी करनी पड़ी। वहीं, शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई ट्रांसफॉर्मर भी जलमग्न हो गए हैं। देखिए तस्वीरें… मौसम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button