टॉप न्यूज़

एंटी-पेपर लीक कानून से युवाओं का भविष्य होगा सुरक्षित:दुर्ग में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह- कहा- 10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की मिलेगी सजा, बस्तर के युवाओं की तारीफ की




दुर्ग में मंगलवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने संसद से पारित एंटी-पेपर लीक संशोधन विधेयक का स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह कानून देश के लाखों युवाओं के हित में बड़ा फैसला है। इससे भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियों पर लगाम लगेगी और योग्य उम्मीदवारों को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में अलग-अलग राज्यों में पेपर लीक की कई घटनाएं सामने आईं। इसकी वजह से मेहनत करने वाले युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ और परीक्षा व्यवस्था पर लोगों का भरोसा भी कमजोर पड़ा। अब केंद्र सरकार ने इस पर सख्त कानून बनाया है, जिससे ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक लग सकेगी। डॉ. रमन सिंह ने बताया कि नए कानून में दोषियों के लिए 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने और 10 साल तक की जेल का प्रावधान रखा गया है। उनका कहना था कि इतनी कड़ी सजा के बाद पेपर लीक कराने वाले गिरोहों और परीक्षा माफिया पर बड़ा असर पड़ेगा। इससे परीक्षा प्रक्रिया पहले से ज्यादा पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां नकल के खिलाफ जिस तरह सख्त अभियान चलाया गया, उसी तरह अब पूरे देश में परीक्षा प्रणाली को साफ और निष्पक्ष बनाने की दिशा में यह कानून अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में पेपर लीक और परीक्षा से जुड़े दूसरे घोटालों पर भी पूरी तरह रोक लगेगी। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि एंटी-पेपर लीक कानून से भर्ती परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़ेगी, मेहनत करने वाले युवाओं को उनका हक मिलेगा और परीक्षा व्यवस्था में लोगों का भरोसा और मजबूत होगा। उनका कहना था कि यह कानून युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। देश के युवाओं का भविष्य होगा सुरक्षित
संसद में विपक्ष के विरोध और हंगामे को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह मुद्दा किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है। उनका कहना था कि ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर सभी दलों को राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इस मामले में सकारात्मक भूमिका नहीं निभाई और लगातार सदन की कार्यवाही में बाधा डालता रहा। बस्तर के युवाओं की तारीफ
बस्तर के युवाओं की तारीफ करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अपने 15 साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उन्होंने वहां के युवाओं की क्षमता और साहस को करीब से देखा है। खासकर डंडामी मारिया समाज के युवाओं ने जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) में जिस तरह बहादुरी दिखाई है, वह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह बल नगा बटालियन जैसी मजबूत और सक्षम सुरक्षा इकाई बन सकता है। उनके मुताबिक बस्तर के युवा कठिन परिस्थितियों में भी पीछे हटना नहीं जानते।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button