टॉप न्यूज़

दुर्ग सड़क हादसे में 2 बच्चों समेत 4 की मौत:खड़े ट्रैक्टर के पीछे घुसी स्कूटी, 5 लोग थे सवार; मृतकों में दो महिलाएं भी




छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार स्कूटी सवार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के पीछे जा घुसे। हादसे में 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक साल का बच्चा जख्मी है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। घटना कुम्हारी थाना इलाके की है। सभी मृतक उतई के रहने वाले थे। स्कूटी (CG 07 DE 5847) पर बच्चों समेत 5 लोग सवार थे। हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, यह हादसा सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच दुर्ग से रायपुर जाने वाली सड़क पर हुई है। हाईवे के किनारे खड़ा था ट्रैक्टर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर (CG 07 NA 0930) नेशनल हाईवे के किनारे खड़ा था। तभी तेज रफ्तार स्कूटी पीछे जा घुसी। हादसे में 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हाईवे पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। एक घायल बच्चे का इलाज जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। एक घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की पहचान और उनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोप- हाईवे से नेताओं का काफिला गुजर रहा था इस बीच, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि हादसे के समय हाईवे से नेताओं का काफिला गुजर रहा था। उनका कहना है कि पुलिस प्रोटोकॉल ड्यूटी में व्यस्त रही और हादसे के बाद तेजी नहीं दिखाई गई। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button