दीवार तोड़कर सराफा दुकान में चोरी करने वाले गिरफ्तार…VIDEO:2 महिला समेत 5 आरोपी पकड़े गए, हत्या कर चुके युवक ने बनाया था प्लान

![]()
राजधानी रायपुर की एक सराफा दुकान में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिला सहित पांच आरोपी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रावतपुरा निवासी लोकेश राव, उषा उर्फ सपना खुंटे, दुर्ग निवासी एम. मोहन राव, मिराज आलम और पुरानी बस्ती निवासी आकांक्षा सोनी के रूप में हुई है। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानिए क्या है पूरा मामला मामला रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स का है। दुकान संचालक निमाई डोंडा ने 10 अगस्त को टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दुकान की दीवार तोड़कर अज्ञात चोर सोने और चांदी के जेवर चोरी कर ले गए हैं। शिकायत मिलने के बाद टिकरापारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की हजारों फुटेज खंगालीं। लोकेश और मोहन निकले मास्टरमाइंड तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस सबसे पहले महिला आरोपी आकांक्षा सोनी तक पहुंची। पूछताछ में पता चला कि इस वारदात का मास्टरमाइंड लोकेश राव उर्फ विकास और एम. मोहन राव उर्फ मोनी था। दोनों ने पहले दुकान की रेकी की और फिर योजना बनाकर लोकेश की पत्नी उषा उर्फ सपना खुंटे, आकांक्षा सोनी और मिराज आलम को अपने साथ शामिल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों से जब्त किया चोरी का सामान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 किलोग्राम चांदी के जेवर, एक सोने का लॉकेट, दो दोपहिया वाहन और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एम. मोहन राव पहले हत्या के चार और चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। वह हत्या के एक मामले में 10 साल की सजा भी काट चुका है। वहीं, लोकेश राव और उसकी पत्नी के खिलाफ भी पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Source link




