Uncategorized

कंडोरा में इसी सत्र से शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज, 50 सीटों पर प्रवेश की तैयारी

जशपुर जिले में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कंडोरा में करीब 1.10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हाईस्कूल भवन का अब फिजियोथेरेपी कॉलेज के संचालन के लिए उपयोग किया जाएगा। कॉलेज में 50 सीटों पर इसी सत्र से प्रवेश शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में मेडिकल एवं स्वास्थ्य शिक्षा के विस्तार की दिशा में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

समाचार फोटो

कंडोरा में निर्मित हाईस्कूल भवन में हाईस्कूल संचालन की अनुमति नहीं मिलने के बाद शासन द्वारा भवन के बेहतर उपयोग का निर्णय लिया गया है। जिले में फिजियोथेरेपी कॉलेज शुरू होने से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा का अवसर मिलेगा। साथ ही फिजियोथेरेपी सेवाओं के विस्तार का मार्ग भी प्रशस्त होगा। स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में यह कदम जशपुर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिक्षा के एक सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।

फिजियोथेरेपी कॉलेज शुरू होने से जिले के विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा। 50 सीटों के साथ कॉलेज की शुरुआत होने से स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

समाचार फोटो

कॉलेज के संचालन से फिजियोथेरेपी शिक्षा के साथ-साथ उपचार सेवाओं के विस्तार का मार्ग भी प्रशस्त होगा। वर्तमान में जिले के अनेक मरीजों को फिजियोथेरेपी उपचार के लिए अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। स्थानीय स्तर पर फिजियोथेरेपी से जुड़ी विशेषज्ञ सेवाओं के विस्तार से मरीजों को भविष्य में बेहतर सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों के प्रशिक्षण के साथ उपचार सुविधाओं का विकास जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करेगा।

फिजियोथेरेपी कॉलेज के लिए चराईडांड के पास करीब 13.93 करोड़ रुपये की लागत से स्थायी हाईटेक कैंपस तैयार करने की योजना है। स्थायी परिसर के निर्माण तक कंडोरा में तैयार भवन का उपयोग कॉलेज संचालन के लिए किया जाएगा। इससे एक ओर वर्तमान में उपलब्ध भवन का उपयोग सुनिश्चित होगा, वहीं दूसरी ओर भविष्य में कॉलेज के लिए आधुनिक एवं बेहतर सुविधाओं से युक्त स्थायी परिसर विकसित किया जा सकेगा।

समाचार फोटो

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर जिले में स्वास्थ्य शिक्षा के विस्तार को लगातार गति मिल रही है। फिजियोथेरेपी कॉलेज की शुरुआत जिले के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों के साथ आम नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

समाचार फोटो

समाचार फोटो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button