Uncategorized

जशपुर में PDS राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप, सैकड़ों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे

जशपुर। जशपुर जिले के नारायणपुर ग्राम पंचायत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण में गड़बड़ी और समय पर राशन नहीं मिलने की शिकायत को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीण जशपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर पात्र हितग्राहियों को पूरा राशन उपलब्ध कराने की मांग की।

समाचार फोटो

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें कभी निर्धारित मात्रा से 5 किलो कम चावल दिया जाता है, तो कभी राशन मिलता ही नहीं है। इससे हितग्राहियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार हो रही इस समस्या से नाराज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई और राशन वितरण व्यवस्था में सुधार कर सभी हितग्राहियों को नियमानुसार पूरा राशन दिलाने की मांग की।

समाचार फोटो

समाचार फोटो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button