कटघोरा में प्रयागराज के युवक की संदिग्ध मौत:खुद को पत्नी बताने वाली महिला गायब, परिजनों ने की जांच की मांग

![]()
कोरबा के कटघोरा में प्रयागराज निवासी 22 वर्षीय अभिषेक कुमार गौड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक को जहर सेवन की हालत में अस्पताल लाया गया था। मौत के बाद खुद को उसकी पत्नी बताने वाली एक महिला अस्पताल से अचानक गायब हो गई। वहीं, मृतक का मोबाइल, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी नहीं मिले हैं। जानकारी के अनुसार, अभिषेक पिछले दो साल से बिलासपुर की एक शीशा फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मंगलवार (14 जुलाई) दोपहर उसे गंभीर हालत में कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी होने का दावा कर महिला हुई गायब मौत की सूचना मिलने पर एक महिला अस्पताल पहुंची और खुद को अभिषेक की पत्नी बताते हुए उनके दो बच्चे होने का दावा किया। पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन कुछ देर बाद वह अस्पताल से चली गई और वापस नहीं लौटी। मोबाइल और दस्तावेज नहीं मिले पुलिस ने मृतक की जेब से मिले एक कागज पर लिखे नंबर के आधार पर प्रयागराज में रहने वाले उसके पिता नीरज कुमार गौड़ को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि अभिषेक ने शादी की बात जरूर बताई थी, लेकिन परिवार को अधिक जानकारी नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, मृतक के पास से मोबाइल, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेज नहीं मिले। केवल 401 रुपये नकद और कुछ कागज बरामद हुए। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता और अन्य परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अभिषेक के जहर खाने के पीछे कोई और वजह हो सकती है।
Source link




