टॉप न्यूज़

17 वर्षीय पहाड़ी कोरवा युवती ने की आत्महत्या:जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र की घटना, सगाई समारोह से लौटी थी, पुलिस कर रही जांच




जशपुरनगर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय विशेष संरक्षित जनजाति की किशोरी का शव शुक्रवार (31 जुलाई) को सरई के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। सगाई समारोह में गई थी, अगले दिन मिला शव जानकारी के अनुसार, किशोरी गुरुवार रात गांव में आयोजित एक सगाई समारोह में शामिल होने गई थी। ग्रामीणों का दावा है कि कार्यक्रम के दौरान उसे आखिरी बार एक युवक के साथ देखा गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के पास एक सरई के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी दिलीप कोसले, थाना प्रभारी गौरव पांडे, पंडरापाठ चौकी प्रभारी एस.के. सोनवानी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी स्थानीय लोगों का कहना है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ हो सकता है और इसी कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। ASP बोले- रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई जशपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार ने बताया कि एफएसएल टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button