Surajpur Girl Climbs Radio Tower Demanding Marriage

प्रेमी के फरार होने और मोबाइल बंद होने से नाराज थी।
सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार (31 जुलाई) को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती थाना परिसर में लगे रेडियो टावर पर चढ़ गई। युवती अपने प्रेमी के फरार होने और उसका मोबाइल नंबर बंद होने से नाराज बताई जा रही है। वह पुलिस से प्रेमी को था
.
घटना की सूचना मिलते ही थाना परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने सूझबूझ और सावधानी से कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

पुलिस से प्रेमी को बुलाकर शादी कराने की मांग करती रही।
बयान दर्ज कराने आई थी, अचानक टावर पर चढ़ गई
पुलिस के अनुसार, युवती ने पहले अपने प्रेमी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के सिलसिले में उसे बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को थाने बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि बयान की प्रक्रिया के दौरान युवती अचानक थाना परिसर में लगे रेडियो टावर पर चढ़ गई। घटना से पुलिसकर्मियों और मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
प्रेमी को बुलाने और शादी कराने की मांग पर अड़ी रही
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती लगातार अपने प्रेमी को थाने बुलाने और दोनों की शादी कराने की मांग करती रही। घटना के समय उसके परिजन, गांव के सरपंच, उपसरपंच और अन्य ग्रामीण भी थाना परिसर में मौजूद थे। सभी ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही।
पुलिसकर्मी टावर पर चढ़े, सुरक्षित नीचे उतारा
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने जोखिम उठाते हुए रेडियो टावर पर चढ़कर युवती तक पहुंच बनाई। काफी देर तक समझाइश देने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
युवती को नीचे लाने के बाद पुलिस ने उसे शांत कराया और उसके परिजनों से भी चर्चा की।
मामले की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत पर नियमानुसार जांच की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद कुछ समय तक थाना परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखें।
…………………..
यह खबर भी पढ़िए…
लड़की से शादी की जिद…टावर पर चढ़ा युवक,VIDEO:सरगुजा में 40 फीट नीचे कूदने की धमकी, युवती बोली- बेवजह परेशान करता है, उतरते ही अरेस्ट

सरगुजा में पसंद की लड़की से शादी की जिद पर युवक टावर पर चढ़ गया।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पसंद की लड़की से शादी कराने की जिद पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक करीब 4 घंटे तक टावर पर बैठा रहा। उसकी मांग पूरी नहीं होने पर नीचे कूदने की धमकी देता रहा।जबकि युवती ने शादी से इनकार कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर…




