रायपुर की BSUP कॉलोनियों में सुबह 4:30 बजे सर्च ऑपरेशन:350 मकानों की जांच, 8 संदिग्ध मिले; 8 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

![]()
राजधानी रायपुर में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए शुक्रवार तड़के पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनियों में सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया। सुबह 4:30 बजे शुरू हुए इस अभियान में लाभांडी, बीएसयूपी तेलीबांधा (मरीन ड्राइव) और देवार डेरा क्षेत्र के करीब 350 मकानों की तलाशी ली गई। कार्रवाई के दौरान 8 संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया, जिनमें मारपीट के मामले में पिछले 8 महीने से फरार चल रहा एक आरोपी भी गिरफ्तार किया गया। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त (सिविल लाइन) रमाकांत साहू के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में थाना तेलीबांधा और पुलिस लाइन के 80 से अधिक अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। टीमों ने कॉलोनियों में घर-घर पहुंचकर किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। जांच के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे किरायेदारों और बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों की भी जानकारी जुटाई गई। संदिग्ध पाए गए सभी लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ‘समाधान’ मोबाइल ऐप की जानकारी दी अभियान के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों को ‘समाधान’ मोबाइल ऐप की जानकारी भी दी और किरायेदारों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने की अपील की। साथ ही नागरिकों से कहा गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल-112 पर दें। अभियान रहेगा जारी सहायक पुलिस आयुक्त रमाकांत साहू ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान कहा, कि अपराधों की रोकथाम, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि समय पर दी गई सूचना अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
Source link




