ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां शुरू, 15 अगस्त से होंगे कार्यक्रम:रायपुर में 12 दिन तक चलेगा धार्मिक और सामाजिक आयोजन, जुलूस-ए-मोहम्मदी के साथ होगा समापन

![]()
रायपुर में शहर सीरतुन्नबी कमेटी ने ईद मिलादुन्नबी के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी है। शास्त्री मार्केट स्थित सीड्स स्कूल में हुई बैठक में तय किया गया कि 15 से 26 अगस्त तक शहर में धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, जिम्मेदारियों और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रमों के तहत 19 और 20 अगस्त को इस्लामिक विद्वानों के संबोधन होंगे। 21 अगस्त को महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम, 22 अगस्त को नातिया मुशायरा और 23 अगस्त को बच्चों की अजान प्रतियोगिता होगी। इसके साथ ही कुरआन पाठ, उसके अर्थ की जानकारी और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बैजनाथपारा के मुस्लिम हॉल में होंगे आयोजित 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पारंपरिक जुलूस निकाला जाएगा। इसी दिन दुआ, धार्मिक ध्वज फहराने और आम लंगर का भी आयोजन होगा। सभी कार्यक्रम बैजनाथपारा स्थित मुस्लिम हॉल में आयोजित किए जाएंगे। बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों से अलग-अलग समितियों की जिम्मेदारी संभालकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई। नए पदाधिकारियों की भी नियुक्ति बैठक में यह भी तय किया गया कि जिन मस्जिदों का निर्माण कार्य चल रहा है, उनके प्रतिनिधि कार्यक्रमों के दौरान लोगों को इसकी जानकारी दे सकेंगे और सहयोग की अपील करेंगे। साथ ही संगठन में अय्यूब पारेख को कोषाध्यक्ष तथा हाजी रहीम खान और हाजी जुबेर महमूद को उपाध्यक्ष बनाया गया। कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल सेठी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद के जीवन, उनके संदेश, इंसानियत, भाईचारे और शांति के विचारों को याद करने और समाज तक पहुंचाने का अवसर है।
Source link




