‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में भाजयुमो की मशाल यात्रा:बलरामपुर में श्रीराम चौक से अटल चौक तक निकाला मार्च, सामूहिक गायन किया

![]()
‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने रविवार देर शाम जिला मुख्यालय बलरामपुर में मशाल यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष मंगलम पाण्डेय के नेतृत्व में श्रीराम चौक से शुरू हुई यात्रा अटल चौक पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान और राष्ट्रभक्ति से जुड़े नारे लगाए। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। इसके सम्मान से जुड़ी किसी भी आपत्तिजनक स्थिति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। मशाल लेकर लगाए राष्ट्रभक्ति के नारे इस मशाल यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, दीनानाथ यादव, अजय गुप्ता, जितेंद्र श्रीवास्तव, दिलीप सोनी, गौतम सिंह, मुकेश गुप्ता, भाजयुमो जिला महामंत्री अभय पैकारा, जिला मंत्री रितिक सिंह, बलरामपुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रमथ मलिक, भाजयुमो वाड्राफनगर मंडल अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता और भाजयुमो डौरा मंडल अध्यक्ष आशीष जायसवाल सहित भाजपा युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी मौजूद थे। बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भी इसमें हिस्सा लिया। अटल चौक पर सामूहिक गायन यात्रा के अटल चौक पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इस दौरान युवाओं ने राष्ट्रगीत के सम्मान और राष्ट्रभावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मशाल यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल समेत भाजपा और भाजयुमो के जिला व मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अटल चौक पर सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Source link




