टॉप न्यूज़

Scooter Dragged 15 Feet, CCTV Footage Surfaces


रायपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रायपुर में बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल - Dainik Bhaskar

रायपुर में बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल

राजधानी रायपुर में सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। यात्री बस ने स्कूटी सवार पिता और उसके 3 साल के बेटे को टक्कर मार दी। ऐसे में स्कूटी बस के नीचे फंस गई। इसके बावजूद बस ड्राइवर वाहन को करीब 15 फीट तक आगे ले गया, जिससे स्कूटी बस के नीचे घिसटती रही।

वहीं, हादसे में पिता-बेटे घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया। हालांकि, परिजनों ने मामले में अब तक शिकायत नहीं की है। पुलिस अपनी स्तर पर जांच कर रही है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।

पहले देखिए तस्वीरें…

यात्री बस ने स्कूटी सवार पिता और उसके 3 साल के बेटे को टक्कर मार दी।

यात्री बस ने स्कूटी सवार पिता और उसके 3 साल के बेटे को टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार पिता-बेटे घायल हो गए।

हादसे में बाइक सवार पिता-बेटे घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पचपेड़ी नाका-संतोषी नगर सर्विस रोड पर हादसा

जानकारी के मुताबिक, घटना पचपेड़ी नाका से संतोषीनगर जाने वाली सर्विस रोड की है। चहल ट्रांसपोर्ट की यात्री बस सर्विस रोड से रिंग रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार गौतम पठानी अपने 3 साल के बेटे के साथ वहां से गुजर रहे थे।

अचानक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी बस के नीचे फंस गई। इसके बावजूद बस कुछ दूरी तक चलती रही और स्कूटी सड़क पर घिसटती रही। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बस स्कूटी को टक्कर मारती है और इसके बाद स्कूटी बस के नीचे फंस जाती है। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ते हैं। लोगों ने घायल पिता-पुत्र को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। समय पर मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया।

चालक को राहगीरों ने रोका

स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर के बाद बस ड्राइवर मौके पर नहीं रुका और स्कूटी को घसीटते हुए आगे निकल गया। राहगीरों ने बस को रोका और पुलिस को सूचना दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया। परिजनों ने मामले में अब तक शिकायत नहीं की है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button