बालको प्रबंधन के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन:स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और अवैध बैचिंग प्लांट हटाने की मांग

![]()
कोरबा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बालको प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता बैंड-बाजे और नारियल के साथ प्रबंधन कार्यालय पहुंचे और चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। भाजयुमो ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। भाजयुमो बालको नगर मंडल अध्यक्ष अश्वनी चंद्रा ने बताया कि उनकी सबसे प्रमुख मांग स्थानीय युवाओं को रोजगार देना है। उन्होंने कहा कि बालको स्मेल्टर विस्तार परियोजना के तहत 1050 स्थानीय युवाओं को नियमित रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया। भाजयुमो ने चेकपोस्ट से बेलगरी बस्ती के बीच संचालित अवैध बैचिंग प्लांट को तत्काल हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि प्लांट के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बंद मुख्य मार्ग को फिर से खोलने की मांग संगठन ने परसाभाठा से अमरसिंह होटल होते हुए बालको जाने वाले मुख्य मार्ग को आम लोगों के लिए फिर से खोलने की मांग की है। भाजयुमो का आरोप है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के रास्ता बंद कर दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन का समय, नहीं तो हड़ताल अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि प्रबंधन ने दो दिन में जवाब देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञापन सौंपने के दौरान कार्यकर्ताओं को काफी देर तक इंतजार कराया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को हड़ताल में बदल दिया जाएगा। युवा चौपाल, रक्तदान और स्वच्छता अभियान की तैयारी अश्वनी चंद्रा ने बताया कि संगठन जल्द ही युवा चौपाल, रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान चलाएगा। इसके अलावा सावन माह में शिव मंदिरों में जलाभिषेक और जरूरतमंदों के बीच फल-प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
Source link




