टॉप न्यूज़

Raipur Boyfriend Death | Dispute With Girlfriend, Car Bonnet Accident


राजधानी रायपुर में गर्लफ्रेंड को रोकने के लिए कार के बोनट पर चढ़े बॉयफ्रेंड की गिरने से मौत हो गई। विवाद के दौरान दोस्त ने कार आगे बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि कार करीब 200 मीटर तक चलती रही, इसके बाद युवक नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी ज

.

मृतक की पहचान टाटीबंध स्थित उदया सोसायटी निवासी परमप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो कि कारोबारी था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

ये तस्वीरें देखिए-

गर्लफ्रेंड को रोकने कार के बोनट पर चढ़े बॉयफ्रेंड की गिरकर मौत हो गई।

गर्लफ्रेंड को रोकने कार के बोनट पर चढ़े बॉयफ्रेंड की गिरकर मौत हो गई।

परमप्रीत सिंह टाटीबंध स्थित उदया सोसायटी का रहने वाला था। (फाइल फोटो)

परमप्रीत सिंह टाटीबंध स्थित उदया सोसायटी का रहने वाला था। (फाइल फोटो)

दोस्त के बाद जा रही थी गर्लफ्रेंड

आमानाका पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर महोबा बाजार निवासी परमप्रीत सिंह एम्स के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने अपनी गर्लफ्रेंड को उसके दोस्त भरत मंगनानी के साथ देख लिया। इस बात को लेकर परमप्रीत और युवती के बीच विवाद हो गया।

विवाद के बाद कार की बोनट पर चढ़ा बॉयफ्रेंड

इसके बाद युवती भरत मंगनानी के साथ जाने लगी। इससे नाराज परमप्रीत ने दोनों से विवाद किया और भरत की कार में टक्कर मार दी। कार रुकने पर परमप्रीत उसके बोनट पर चढ़ गया और युवती से नीचे उतरने के लिए कहा।

इसके बाद भरत ने कार आगे बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि कार करीब 200 मीटर तक चलती रही, जिसके बाद परमप्रीत सड़क पर गिर गया।

जांच के बाद डॉक्टरों किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल परमप्रीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

फिलहाल, कार चला रहे भरत मंगनानी की तलाश जारी है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य सूबतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

……………………

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

रायपुर में BEd छात्रा को लिव-इन पार्टनर ने मार-डाला: गला घोंटा, अस्पताल में लाश छोड़कर भागा; दूसरे केस में अफेयर के शक में मर्डर

रायपुर में बीएड छात्रा की उसके लिव-इन पार्टनर ने मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवती को मेकाहारा (अंबेडकर अस्पताल) लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button