टॉप न्यूज़

बेमेतरा में कॉलेज परिसर में युवक पर चाकू से हमला:पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा




बेमेतरा के शासकीय महाविद्यालय में पुरानी रंजिश को लेकर एक 21 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला किया गया। इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले युवक से मारपीट की और फिर चाकू से उसकी कमर पर वार किया। घटना के बाद आरोपी रायपुर भाग गया था। पुलिस के मुताबिक, रायपुर निवासी शिवानंद निषाद (21) 29 जुलाई को अपने दोस्तों से मिलने बेमेतरा आया था। वह शासकीय महाविद्यालय के हॉल में दोस्तों के साथ मौजूद था। इसी दौरान चितेन्द्र दास मानिकपुरी उर्फ नोबी दास वहां पहुंचा। दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। आरोपी ने शिवानंद को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडे से मारपीट शुरू कर दी। जब शिवानंद ने डंडा छीन लिया, तो आरोपी ने अपनी जेब से धारदार हथियार निकालकर उसकी कमर पर वार कर दिया। इस हमले में शिवानंद को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी हथियार लेकर मौके से फरार हो गया। शिवानंद के दोस्तों ने बीच-बचाव कर घायल युवक को संभाला। मामले की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस ने BNS की धारा 296, 351(3) और 109(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी चितेन्द्र दास मानिकपुरी उर्फ नोबी दास (20), निवासी ग्राम अतरिया, चौकी खण्डसरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हमला करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी बस से रायपुर चला गया था और वहां उसने धारदार हथियार फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया। आरोपी को 31 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button