टॉप न्यूज़

Chhattisgarh RTE Admission 2027-28 Schedule


रायपुर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में सत्र 2027-28 के दाखिले की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावक 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इसके बाद आवेदनों की जांच होगी और राज्य स्तर से जिलावार लॉटरी के जरिए बच्चों का चयन किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने मंगलवार को सभी कलेक्टर, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों को एडमिशन शेड्यूल को लेकर पत्र लिखा है।

नवंबर से शुरू होगी स्कूलों की तैयारी

RTE पोर्टल पर स्कूल प्रोफाइल अपडेट, नए स्कूल का रजिस्ट्रेशन और हैबिटेशन मैपिंग का काम 2 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक होगा। इसके बाद नोडल प्राचार्य और DEO स्तर पर स्कूल प्रोफाइल का सत्यापन और सीटों की जानकारी 2 से 28 नवंबर तक किया जाएगा।

आवेदन में कमी होने पर सुधार का मौका

छात्रों के ऑनलाइन आवेदन के साथ ही दस्तावेजों की जांच की जाएगी। नोडल प्राचार्य की तरफ से दस्तावेज सत्यापन और आवेदन में कमी होने पर जरूरी संशोधन कराने की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से 7 जनवरी 2027 तक चलेगी।

11 और 12 जनवरी को जिलावार लॉटरी

RTE के तहत चयन के लिए 11 और 12 जनवरी 2027 को राज्य स्तर से जिलावार लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी में चयनित बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला 14 जनवरी से 10 फरवरी 2027 तक कराया जाएगा।

अगले सत्र से बदलेगा शिक्षा सत्र

राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि छत्तीसगढ़ में भी अन्य शिक्षा बोर्ड और मंडलों की तरह शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से 31 मार्च तक चलेगा। इसी के तहत RTE के सत्र 2027-28 की प्रवेश प्रक्रिया नए शेड्यूल के अनुसार की जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button