टॉप न्यूज़

बीना में तीसरी लाइन के काम से की ट्रेनें प्रभावित:2 हमसफर एक्सप्रेस रद्द, 2 के रूट बदले, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस भी शॉर्ट टर्मिनेट




दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर जोन की कुछ ट्रेनें बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के काम के कारण प्रभावित रहेंगी। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनों को रद्द, कुछ का मार्ग परिवर्तित और कुछ को बीच रास्ते में समाप्त या वहीं से शुरू किया जाएगा 2 हमसफर एक्सप्रेस रद्द 14 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। 2 ट्रेनों के बदले रूट 10 अक्टूबर को शालीमार से चलने वाली गाड़ी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी-महादेवखेड़ी-गुना-रुठियाई-मक्सी होकर भुज जाएगी। वहीं, 13 अक्टूबर को भुज से चलने वाली गाड़ी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस मक्सी-रुठियाई-गुना-महादेवखेड़ी-बीना मालखेड़ी मार्ग से होकर शालीमार पहुंचेगी। बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी तक ही जाएगी 6 से 14 अक्टूबर तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी जंक्शन पर ही समाप्त होगी। इसके जवाब में 7 से 15 अक्टूबर तक भोपाल से चलने वाली गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी जंक्शन से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और परिचालन में हुए बदलाव की जानकारी जांचने की अपील की है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button