टॉप न्यूज़

चिरमिरी में युवती से दिनदहाड़े गैंगरेप का आरोप:पीड़िता बोली- मुंह में शराब डालकर आग लगाने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी




छत्तीसगढ़ के MCB जिले के चिरमिरी इलाके में एक युवती के साथ दिनदहाड़े गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती इलाज के लिए जंगल के रास्ते अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान पहचान के दो युवक काम के बहाने उसे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों युवकों ने युवती के मुंह में शराब डालकर उसे आग लगाने की कोशिश भी की। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने बाद में थाने पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती इलाज कराने अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। आरोप है कि घटना के बाद दोनों युवकों ने युवती के मुंह में शराब डालकर उसे आग लगाने की कोशिश भी की। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। चिरमिरी पुलिस द्वारा पीड़िता के बयान सहित अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। चिरमिरी सीएसपी रवि कुजूर ने बताया कि पुलिस आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। पीड़िता के मेडिकल जांच कराए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button