टॉप न्यूज़

सरगुजा में कार-बाइक में टक्कर, नाबालिग की मौत:कैलाश गुफा जल चढ़ाने जा रहे बाइक सवार हुए हादसे का शिकार, दूसरा गंभीर




सरगुजा जिले में बतौली-बगीचा मार्ग में केनापारा के पास बाइक सवारों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया, जहां इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई। घटना बतौली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, सावन के आखिरी सोमवार को कैलाश गुफा में भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए उदयपुर क्षेत्र के ग्राम नुनेरा निवासी राहुल बिंझिया (15) अपने साथी करौंदी निवासी सुनील के साथ बाइक से रविवार शाम कैलाश गुफा जा रहा था। बतौली-बगीचा मार्ग में केनापारा के पास बाइक की कार क्रमांक सीजी 15 डीवी 0588 से टक्कर हो गई। हादसे में राहुल और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। नाबालिग की मौत, दूसरे की हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में राहुल बिंझिया की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं घायल सुनील का हॉस्पिटल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना पर परिजन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे। मृतक राहुल का 25 अगस्त को जन्मदिन था। जन्मदिन से एक दिन पहले ही उसकी मौत की खबर से परिजन सदमें में हैं। खस्ताहाल सड़क के कारण हादसे बतौली-बगीचा मार्ग पूरी तरह से टूट गई है। बतौली से बोदा के बीच सड़क चलने चालक नहीं बची है। लोक निर्माण की इस सड़क की दुर्दशा के कारण सड़क में लगातार हादसे हो रहे हैं। सड़क सुधार नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button