टॉप न्यूज़

धमतरी में खुले सोक पिट में गिरी गाय,मौत:जिला अस्पताल के पास लंबे समय से जर्जर था गड्ढा, स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर उठाए सवाल




धमतरी जिला अस्पताल परिसर के पास बैडमिंटन कोर्ट के बाजू में बने खुले सोक पिट में गिरने से एक गाय की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात में विचरण करते समय गाय असुरक्षित और जर्जर गड्ढे में गिर गई। चोट लगने और दम घुटने से उसकी मौत होने की आशंका है। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर गड्ढे में फंसी गाय पर पड़ी। लोगों ने तत्काल नगर निगम को सूचना दी। इसके बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में जेसीबी की मदद से शव को वहां से हटाकर अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। बिना ढक्कन और बैरिकेडिंग के खुला पड़ा था सोक पिट स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह सोक पिट लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। इसके ऊपर न तो ढक्कन लगाया गया था और न ही किसी तरह की बैरिकेडिंग की गई थी। जिला अस्पताल और खेल परिसर के पास होने के कारण यहां दिनभर लोगों और बच्चों की आवाजाही रहती है। लोग बोले- गाय के बाद अब इंसान के गिरने का इंतजार घटना के बाद नागरिकों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि खुले गड्ढे की वजह से भविष्य में कोई बच्चा या राहगीर भी हादसे का शिकार हो सकता है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल, खेल परिसर और सार्वजनिक स्थानों के आसपास मौजूद ऐसे सभी खुले और जोखिम भरे गड्ढों को तत्काल बंद या सुरक्षित कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले खतरा टाला जा सके।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button