टॉप न्यूज़
नशेड़ी चालक ने 5 लोगों को टक्कर मारी:कांकेर में बाइक, ई-रिक्शा और कार क्षतिग्रस्त, आरोपी हिरासत में

![]()
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला मुख्यालय में बुधवार रात एक नशे में धुत कार चालक ने सड़क पर उत्पात मचाया। चालक ने तेज रफ्तार कार से बाइक, ई-रिक्शा और एक अन्य कार सहित पांच लोगों को टक्कर मार दी। यह घटना नए बस स्टैंड से सिंगारभाट तक करीब 15 मिनट तक चली। नशेड़ी चालक ने अपनी कार को अनियंत्रित गति से दौड़ाते हुए कई वाहनों और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। टक्कर से घायल हुए पांचों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने कार का पीछा कर चालक को पकड़ लिया और उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है और पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।
Source link




