टॉप न्यूज़

स्टेट बैंक से निकले व्यक्ति से 3.61 लाख की लूट:कवर्धा में नागरिकों और यातायात आरक्षक की मदद से आरोपी गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद




कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र में स्टेट बैंक शाखा के बाहर एक व्यक्ति से 3 लाख 61 हजार 900 रुपये की लूट हो गई। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता और यातायात आरक्षक की मदद से आरोपी को कुछ ही देर में पूरी रकम के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। नाऊडीह निवासी गौवाराम वर्मा अपने परिचित रामेश्वर धृतलहरे के साथ दर्रीपारा स्थित स्टेट बैंक शाखा से दोपहर करीब 3:15 बजे 3.61 लाख रुपये निकालकर बाहर आए थे। वे रकम मोटरसाइकिल की डिक्की में रख रहे थे, तभी बीचपारा निवासी अरमान अली ने छीनाझपटी कर नकदी लूट ली और जान से मारने की धमकी देते हुए भागने लगा। लोगों ने पीछा कर पकड़ा वारदात के बाद गौवाराम वर्मा ने ‘चोर-चोर’ कहकर शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों, रामेश्वर धृतलहरे और अन्य नागरिकों ने आरोपी का पीछा किया। पुराना नगर पालिका परिसर के पास आरोपी को पकड़ लिया गया। मौके पर मौजूद यातायात आरक्षक ने भी आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। आरोपी पुलिस के हवाले आरोपी अरमान अली को मौके से कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने पूरी लूटी गई रकम बरामद कर ली है। BNS के तहत मामला दर्ज प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। डीएसपी ने कहा कवर्धा डीएसपी आशीष शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button