टॉप न्यूज़

रायपुर में पावर-स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप के नतीजे जारी:निशार अहमद बने स्ट्रॉन्गेस्ट मेल, मधु अहीर ने फीमेल कैटेगरी में जीता खिताब




छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एवं स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एसोसिएशन के बैनर तले रायपुर में पावर एंड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप कराई गई। इसमें अलग-अलग कैटेगरी के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में निशार अहमद को स्ट्रॉन्ग मेन ऑफ इंडिया और मधु अहीर को स्ट्रॉन्ग वुमेन ऑफ इंडिया का खिताब मिला। मुख्य अतिथि ताम्रकार युवा समाज के अध्यक्ष धीरज ताम्रकार और प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश साहू ने विजेताओं को सम्मानित किया। निशार अहमद को 7 हजार रुपए और मधु अहीर को 5 हजार रुपए का कैश अवॉर्ड दिया गया। दोनों को 5 फीट की बिग कप भी दी गई। जूनियर और मास्टर कैटेगरी में भी चुने गए विनर मेल कैटेगरी में जूनियर का खिताब यश वर्धन सोनी, सब-जूनियर का ओडिशा के असीम बेहरा और मास्टर कैटेगरी का खिताब निशार अहमद ने जीता। फीमेल कैटेगरी में जूनियर की विनर मधु अहीर, सब-जूनियर की अंकिता राठौर और मास्टर कैटेगरी में जबलपुर की मंजू लता इंग्ले रहीं। 250 किलो का स्क्वॉट लगाकर जीता कैश अवॉर्ड ओडिशा के प्रशांत कुमार दास ने चैंपियनशिप में 250 किलो का स्क्वॉट लगाया। इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें 5 हजार रुपए का कैश अवॉर्ड दिया गया। चैंपियनशिप में पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, जबलपुर और छत्तीसगढ़ से जज और रेफरी पहुंचे थे। इनमें मनप्रीत सिंह, रमन शर्मा, मनदीप सिंह, कमलप्रीत, हरश गोस्वामी, गुरु चरण श्रीवास्तव, मोहम्मद नईम और हरीश साहू शामिल रहे। फीमेल रेफरी के तौर पर छत्तीसगढ़ की अंजना सिंह और दीपिका ने जिम्मेदारी संभाली। गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट मेल कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने वालों में नवीन चंद्र कपूर, प्रतीक चंद्राकर, रोहित जेथिआ, असीम बेहरा, यश वर्धन सोनी, पीयूष यादव, योगेश साहू, हेमचंद्र कोराम, शेख सैफुल्लाह, हरस गोस्वामी, विवेक जांगड़े, अमित बेहरा, गुरप्रीत छाबड़ा। इसके अलावा सुमित बघेल, निशार अहमद, मयंक सोनी, जय नारायण अग्रवाल, प्रवीण पटेल, रवीन्द्र माकर, दीपांकर घोष, तुषार श्रीवास्तव, तपिश टेंभरे, संदीप पैकरा और अमन पोद्दार शामिल रहे। सिल्वर मेडल जीतने वालों में यह नाम शामिल सिल्वर मेडल जीतने वालों में यश साहू, आयुष सतपति, हिमांशु सलूजा, अंशु वारेन, सौरभ साहू, प्रांजल थवाईट, अमेय जीवाने, संस्कार पटेल, अरमान अहमद, तनय सोनवणे, आनंद दास, संस्कार सिंह, अभिषेक साहू, आकाश चंद्राकर और विवेक प्रकाश शामिल रहे। इन्होंने जीता ब्रॉन्ज ब्रॉन्ज मेडल शुभम राजबाघ, रॉबर्ट एम. कामरा, जेआर, अमन प्रधान, अक्ष शुक्ला, जोशुआ, अभिनव, साहिल कुमार, धीरे, लकी बेलकर और प्रियांशु वनडलकर ने जीता। फीमेल कैटेगरी में माही को गोल्ड फीमेल कैटेगरी में गोल्ड मेडल माही गुप्ता, अंकिता राठौर, नम्रता नायक, पायल महापात्र, मंजू इंग्ले, शकुंतला तांती, मधु अहीर, हाजरा बानो, बरसा मोदक और बबली दुबे ने जीता। सिल्वर मेडल संजना भनेट ने हासिल किया। वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का सिलेक्शन चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पावर लिफ्टरों का सिलेक्शन 3 से 6 दिसंबर तक बटाला, अमृतसर (पंजाब) में होने वाली वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। स्ट्रेंथ लिफ्टिंग की मेल कैटेगरी में यश काची, तेजस हेडउ, तुषार श्रीवास्तव, वंश सहगल, सौरभ यादव, हरस गोस्वामी, प्रदीप पटेल, आकाश चंद्राकर, मयंक सोनी, रविशंकर दुबे, रॉबर्ट एम. कामरा समेत अन्य खिलाड़ी विनर रहे। मास्टर कैटेगरी में विकास गुप्ता, नीलेश दास और गुरु चरण श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की। फीमेल कैटेगरी में मंजू इंग्ले और माही गुप्ता विनर रहीं। कार्यक्रम का संचालन ऐश्वर्या ताम्रकार ने किया। वहीं ओडिशा के प्रशांत दास ने आभार जताया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button