Uncategorized
बालोद पुलिस की कार्रवाई: डीलरशिप पर शत- प्रतिशत कैशबैक का झांसा, लाखों की ठगी, नोएडा से सीईओ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में इलेक्ट्रिक वाहन डीलरशिप और कैशबैक का झांसा देकर 31.80 लाख रुपये ठगने वाले फरार सीईओ नंदकिशोर साहू को सनौद पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया। पीड़ित कारोबारी मनीष साहू की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई से पहले कंपनी के एमडी और सीएमडी जेल जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपी से सामान जब्त किया है।




