गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। विभाग पर ठेकेदारों को निर्माण कार्यों में खुली छूट देने का आरोप है, जिसके कारण करोड़ों रुपए की लागत से बनी सड़कें कुछ ही महीन.पेंड्रा ब्लॉक में बम्हनी रपटा से जिल्दा-बरौड़ी तक 6 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करोड़ों रुपए की लागत से किया गया था। इस सड़क को बने अभी कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन यह पूरी तरह से टूट चुकी है और जगह-जगह से उखड़ गई है।सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, गिट्टियां निकल चुकी हैं और…
Author: admin
धमतरी में पहली बार ‘टेकस्टार स्टार्टअप वीकेंड’ का आयोजन नवंबर के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। इसका उद्देश्य युवाओं को स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित करना और उनके व्यावसायिक विचारों को साकार क.इस अवसर पर कलेक्टर ने टेकस्टार्स स्टार्टअप वीकेंड धमतरी का आधिकारिक पोस्टर और वेबसाइट लॉन्च किया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ को विश्वस्तरीय आईटी हब और वैश्विक क्षमता के केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयासों का हिस्सा है।छत्तीसगढ़ बनेगा स्टार्टअप हबकलेक्टर ने बताया कि यह 54 घंटे का गहन अनुभव होगा, जिसमें प्रतिभागी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे, टीमें बनाएंगे,…
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक प्राइमरी स्कूल के कमरे से मध्य प्रदेश की शराब बरामद की गई है। आबकारी विभाग की टीम ने मौके से 10 पेटी शराब और 30 लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट जब्त की है। मामला पथरिया थाना क्षेत्र का है।.मिली जानकारी के मुताबिक, यह शराब सरगांव के बावली स्थित सरकारी स्कूल में मिली है। बताया जा रहा है कि शराब मध्य प्रदेश से लाकर मुंगेली में खपाई जा रही थी। तस्करों ने शासकीय स्कूलों को शराब छिपाने का ठिकाना बनाया था। जब्त की गई शराब मध्यप्रदेश निर्मित बताई जा रही है।गिरफ्तारी के बाद होगा खुलासाइस मामले में…
कोंडागांव जिले के पश्चिम बोरगांव में 17 वर्षीय छात्र दीप भवाल ने अपनी कला का प्रदर्शन किया है। 11वीं के इस छात्र ने मां दुर्गा सहित लगभग आधा दर्जन प्रतिमाएं तैयार की हैं। इन प्रतिमाओं को उसने अपने ही घर पर स्थापित कर पूजा का आयोजन किया है।.दीप ने पढ़ाई के साथ-साथ एक महीने तक दिन-रात मेहनत कर इन प्रतिमाओं को बनाया। उसने मां दुर्गा के साथ काली, गणेश और कार्तिक की प्रतिमाएं भी गढ़ी हैं। दूर-दराज से लोग इन प्रतिमाओं के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जब छात्र से इस उपलब्धि के बारे में पूछा गया, तो उसने…
कोरबा में विजयदशमी से पहले रावण दहन की तैयारियों पर मौसम का असर दिख रहा है। मंगलवार (30 सितंबर) दोपहर हुई तेज बारिश के कारण रावण के पुतले भीग गए, जिससे उन्हें बनाने वाले कलाकारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।.लगातार बारिश से पुतले पूरी तरह भीग गए हैं, जिससे उन्हें फिर से सुखाने और ठीक करने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। सूखने में परेशानी के कारण दहन में भी दिक्कत आ सकती है।रावण के पुतले को बारिश से नुकसान पहुंचा है।शहर में विजयदशमी की चल रही तैयारी22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। 2…
शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर शक्तिपीठों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां महामाया मंदिर में परंपरा के अनुसार, सरगुजा राजपरिवार के मुखिया टीएस सिंहदेव ने अष्टमी और नवमी की संधि पूजा की। बाकी शक्तिपीठों में भी संधि पूजन किया गया।.मां महामाया मंदिर में राजपरिवार के मुखिया TS सिंहदेव दोपहर करीब 1 बजे संधि पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने मां महामाया की पूजा अर्चना करते हुए कुष्मांड की बलि दी। संधि पूजन के बाद श्रद्धालुओं के लिए फिर से मंदिर खोल दिया गया। संधि पूजन के दौरान करीब दो घंटे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद…
रात होने के बाद जंगल से निकलकर हाथियों का दल खेतों में पहुंच रहाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथियों का दल हर रात फसलों को नुकसान कर रहा है। जहां सोमवार की रात भी जंगल से निकलकर हाथियों का दल काफरमार परिसर के कुरू में पहुंच गया और यहां 20 किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया। इसके अलावा अमलीडीह और कांटाझरिया में भी फ.पिछले कुछ दिनों से 50 हाथियों का दल छाल रेंज के बंगरसुता से खरसिया रेंज में पहुंच रहा है। सोमवार की रात को भी जंगल से निकलकर यह काफरमार परिसर के कुरू गांव तक पहुंच गया।यहां…
रामानुजगंज में शारदीय नवरात्र के अष्टमी और नवमी तिथि के संधिकाल में संधि पूजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में 5000 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक श्रद्धा के साथ देवी की आराधना की।.यह विशेष पूजन दोपहर 1.36 बजे से 1.44 बजे के बीच आयोजित किया गया। नवयुग दुर्गा पूजा समिति, पीपल चौक के दुर्गा पंडाल में भव्य संधि पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें 1000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। नगर के सभी दुर्गा पंडालों को मिलाकर कुल 5000 से अधिक महिलाओं ने इस पूजन में हिस्सा लिया।समाज की सुख-समृद्धि की…
इस शारदीय नवरात्र बस्तर में भी गरबा की जबरदस्त धूम रही। नवरात्र के शुरुआत में बारिश की वजह से भीड़ थोड़ी कम रही, लेकिन पंचमी के बाद से गरबा करने लोगों का जबरदस्त हुजूम उमड़ा। जगदलपुर में अलग-अलग जगह गरबा का आयोजन किया गया। लेकिन मुस्लिम युवकों की एंट्री.दंतेवाड़ा में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं ने भी गरबा का आयोजन करवाया। आंवराभाटा में BJP का गरबा महोत्सव था तो वहीं चितालंका क्रिकेट स्टेडियम में कांग्रेस ने आयोजन करवाया था। दोनों ही पार्टी के लोग क्राउड इकट्ठी करने में जुटे रहे। हालांकि, शुरुआत में बारिश ने थोड़ी खलल जरूर पैदा की…
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट रायपुर और आबकारी विभाग रायपुर की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार (29 सितंबर) रात रायपुर रेलवे स्टेशन के पास सर्कुलेटिंग एरिया से एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया।.आरोपी के पास से कुल 16 किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख 10 हजार आंकी गई है। आरोपी खुद को बॉडी बिल्डर जैसी बॉडी लैंग्वेज और स्टाइल में फिटनेस ट्रेनर या एथलीट दिखा रहा था, ताकि सुरक्षा एजेंसियों को धोखा दे सके।अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार।कैसे पकड़ा गया आरोपी?वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रमन कुमार के निर्देश पर…