इस शारदीय नवरात्र बस्तर में भी गरबा की जबरदस्त धूम रही। नवरात्र के शुरुआत में बारिश की वजह से भीड़ थोड़ी कम रही, लेकिन पंचमी के बाद से गरबा करने लोगों का जबरदस्त हुजूम उमड़ा। जगदलपुर में अलग-अलग जगह गरबा का आयोजन किया गया। लेकिन मुस्लिम युवकों की एंट्री
.
दंतेवाड़ा में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं ने भी गरबा का आयोजन करवाया। आंवराभाटा में BJP का गरबा महोत्सव था तो वहीं चितालंका क्रिकेट स्टेडियम में कांग्रेस ने आयोजन करवाया था। दोनों ही पार्टी के लोग क्राउड इकट्ठी करने में जुटे रहे। हालांकि, शुरुआत में बारिश ने थोड़ी खलल जरूर पैदा की लेकिन पंचमी के बाद से दोनों जगह गरबा करने वालों की जमकर भीड़ रही।
फ्री में करवाया वर्कशॉप
दोनों ही पार्टी के आयोजकों ने नवरात्र से पहले फ्री में गरबा वर्कशॉप भी करवाया था। जिसमें कोरियोग्राफर ने सैकड़ों लोगों को गरबा के गुर सिखाए। जिसके बाद नवरात्र में गरबा का आयोजन किया गया।
BJP में बंटी आयरन से लेकर वॉशिंग मशीन
BJP और कांग्रेस के गरबा पंडाल में अलग-अलग थीम पर आयोजन किया गया था। वहीं बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेस, इंटरटेनमेंट समेत अन्य थीम के विजेताओं को मोमेंटों दिया गया। BJP के गरबा पंडाल में शुरुआती 100 लोगों के बीच चीट रखा गया था। वहीं जिसमें जिसका नाम आया उसे आयरन से लेकर वॉशिंग मशीन तक गिफ्ट में मिली।
मुस्लिम युवकों की एंट्री पर बेन
इधर, जगदलपुर में भी अलग-अलग जगहों पर गरबा का आयोजन हुआ। नवरात्र से पहले ही यहां सनातन क्षेत्रीय मंच के सदस्यों ने गरबा आयोजकों से कह दिया था कि मुस्लिम समुदाय के सदस्यों की एंट्री बेन रहेगी। वहीं एक दिन पहले एक आयोजन में मुस्लिम युवक के गरबा करने पर विवाद हुआ। संगठन के लोगों ने युवक को तिलक लगाया, माता का जयकारा लगवाया, प्रसाद खिलाया फिर जाने दिया।
बीजापुर में दिखा गुजराती कल्चर
बीजापुर जिला मुख्यालय में स्थिति मिनी स्टेडियम में बालम संस्था और रंगीलो गरबा रे ने 2 दिनों तक गरबा का आयोजन करवाया। यहां गरबा करने आने वाले लोगों ने ट्रेडिशनल गुजराती ड्रेस पहना था। आयोजक विहान दुर्गम, सुजीत मजूमदार, बीरा राज बाबू समेत अन्य ने बताया कि आयोजन से पहले वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। जिसमें सैडकों लोगों ने गरबा के गुर सीखे।
<
