धमतरी में पहली बार ‘टेकस्टार स्टार्टअप वीकेंड’ का आयोजन नवंबर के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। इसका उद्देश्य युवाओं को स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित करना और उनके व्यावसायिक विचारों को साकार क
.
इस अवसर पर कलेक्टर ने टेकस्टार्स स्टार्टअप वीकेंड धमतरी का आधिकारिक पोस्टर और वेबसाइट लॉन्च किया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ को विश्वस्तरीय आईटी हब और वैश्विक क्षमता के केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयासों का हिस्सा है।

छत्तीसगढ़ बनेगा स्टार्टअप हब
कलेक्टर ने बताया कि यह 54 घंटे का गहन अनुभव होगा, जिसमें प्रतिभागी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे, टीमें बनाएंगे, प्रोटोटाइप तैयार करेंगे और विशेषज्ञों के सामने अपने स्टार्टअप विजन रखेंगे। यह कार्यक्रम धमतरी सहित पूरे छत्तीसगढ़ को स्टार्टअप हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्य कार्यकारी अधिकारी
विकासगढ़ के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेराज मीर ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ में उद्यमिता के एक नए युग की शुरुआत है। यह आयोजन युवाओं को नौकरी मांगने वाले से नौकरी देने वाला बनने का रास्ता दिखाएगा और उनमें नवाचार की नई ऊर्जा जगाएगा।
वैश्विक स्टार्टअप एक्सीलेरेटर ‘टेकस्टार’ 2006 से दुनिया भर में स्टार्टअप और उद्यमिता गतिविधियों का संचालन कर रहा है। इस संगठन ने अब तक स्टार्टअप को लगभग 30.1 बिलियन डॉलर की फंडिंग प्रदान की है और 22 यूनिकॉर्न कंपनियों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
<
