Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Ravana’s effigy gets wet before burning in Korba | कोरबा में दहन से पहले भीगा रावण का पुतला: कलाकार अब पुतले को सुखाने में लगे; लगातार बारिश से बड़ी मुश्किलें – Korba News
Breaking News

Ravana’s effigy gets wet before burning in Korba | कोरबा में दहन से पहले भीगा रावण का पुतला: कलाकार अब पुतले को सुखाने में लगे; लगातार बारिश से बड़ी मुश्किलें – Korba News

By adminSeptember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
screenshot 2025 09 30 152721 1 1759226434
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में विजयदशमी से पहले रावण दहन की तैयारियों पर मौसम का असर दिख रहा है। मंगलवार (30 सितंबर) दोपहर हुई तेज बारिश के कारण रावण के पुतले भीग गए, जिससे उन्हें बनाने वाले कलाकारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

.

लगातार बारिश से पुतले पूरी तरह भीग गए हैं, जिससे उन्हें फिर से सुखाने और ठीक करने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। सूखने में परेशानी के कारण दहन में भी दिक्कत आ सकती है।

रावण के पुतले को बारिश से नुकसान पहुंचा है।

रावण के पुतले को बारिश से नुकसान पहुंचा है।

शहर में विजयदशमी की चल रही तैयारी

22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। 2 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर शहर की कई दुर्गा उत्सव समितियां रावण दहन की भव्य तैयारी में जुटी हैं। मुड़ापार दुर्गा उत्सव समिति ने नौ दिनों तक डांडिया का आयोजन किया, जिसके बाद विजयदशमी मनाई जाएगी।

समिति के सदस्यों के अनुसार, इस बार नवरात्रि में मौसम का मिजाज बदला हुआ था। हल्की बूंदाबांदी के बावजूद डांडिया प्रेमियों ने उत्साह दिखाया। हालांकि, विजयदशमी से पहले मंगलवार दोपहर हुई झमाझम बारिश ने रावण बनाने वाले कलाकारों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

रावण के पुतले को सुखाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहा है।

रावण के पुतले को सुखाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहा है।

बारिश के कारण नहीं सूख रहा पुतला

एसईसीएल वॉलीबॉल मैदान में रावण तैयार कर रहे समिति के सदस्यों ने बताया कि सुबह से ही हल्की बारिश और बादल छाए हुए थे, जो दोपहर होते ही तेज बारिश में बदल गए।

रावण बनाने वाले समिति के सदस्य गौरव गर्ग ने बताया कि उन्हें रेलवे कॉलोनी दुर्गा उत्सव समिति और दो अन्य समितियों के लिए रावण बनाने का काम मिला है।

गर्ग ने बताया कि नवरात्रि शुरू होने के बाद से मौसम कभी धूप, कभी छांव और बारिश वाला रहा है, जिससे रावण के अंग सूख नहीं पा रहे हैं।

कोरबा के पुराना बस स्टैंड, रवि शंकर नगर, एमपी नगर सहित कई स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। हालांकि, मौजूदा मौसम के कारण रावण दहन में बाधा आने की आशंका है।

लोगों का मानना है कि इस साल मौसम में काफी बदलाव आया है, जिसके चलते नवरात्रि में अब तक ठंड महसूस नहीं हुई और कभी धूप तो कभी बारिश का सिलसिला जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बंदोरा पंचायत राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित:कॉरपोरेट ऑफिस जैसा दिखता है भवन, 3 जून को दिल्ली में सरपंच का सम्मान

June 3, 2026

रायगढ़ में 2 ट्रेलरों की टक्कर, ड्राइवर जिंदा जला,VIDEO:दूसरे ने कूद कर बचाई जान, दोनों में कोयला लोड था, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त

June 3, 2026

पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार में छत्तीसगढ़ को नेशनल अवार्ड:4 जून को नई दिल्ली में मिलेगा सम्मान, सौर ऊर्जा अभियान में 1222 वेंडर रजिस्टर्ड

June 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072774
Views Today : 6
Views Last 7 days : 1495
Views Last 30 days : 5661
Total views : 96300
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.