![]()
रामानुजगंज में शारदीय नवरात्र के अष्टमी और नवमी तिथि के संधिकाल में संधि पूजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में 5000 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक श्रद्धा के साथ देवी की आराधना की।
.
यह विशेष पूजन दोपहर 1.36 बजे से 1.44 बजे के बीच आयोजित किया गया। नवयुग दुर्गा पूजा समिति, पीपल चौक के दुर्गा पंडाल में भव्य संधि पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें 1000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। नगर के सभी दुर्गा पंडालों को मिलाकर कुल 5000 से अधिक महिलाओं ने इस पूजन में हिस्सा लिया।
समाज की सुख-समृद्धि की कामना की
महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर दीप प्रज्वलन, हवन, मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूजन के दौरान माता रानी को दीपों से आरती अर्पित की गई और पुष्पांजलि के साथ भक्तों ने परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
1977 से पूजा कर रहे पुजारी
पीपल चौक दुर्गा मंडप में 1977 से पूजा कर रहे विद्वान पुजारी नंदलाल उपाध्याय ने बताया कि संधि पूजन मां ज्वाला के सम्मान में दीप प्रज्वलन कर किया जाता है, जिन्होंने असुरों का वध किया था। इस दिन चतुष् योगिनी मां से प्रार्थना की जाती है कि वे सभी भक्तों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानियों से मुक्ति प्रदान करें।
<
