Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » TS Singhdev performed Sandhi Puja at Maa Mahamaya Temple | मां महामाया मंदिर में TS सिंहदेव ने की संधि पूजा: श्रद्धालुओं के लिए 2 घंटे बंद रहा मंदिर;शक्तिपीठों पर भी भक्तों का लगा रहा तांता – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

TS Singhdev performed Sandhi Puja at Maa Mahamaya Temple | मां महामाया मंदिर में TS सिंहदेव ने की संधि पूजा: श्रद्धालुओं के लिए 2 घंटे बंद रहा मंदिर;शक्तिपीठों पर भी भक्तों का लगा रहा तांता – Ambikapur (Surguja) News

By adminSeptember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 09 30 at 15345708e6546e 1759227382
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर शक्तिपीठों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां महामाया मंदिर में परंपरा के अनुसार, सरगुजा राजपरिवार के मुखिया टीएस सिंहदेव ने अष्टमी और नवमी की संधि पूजा की। बाकी शक्तिपीठों में भी संधि पूजन किया गया।

.

मां महामाया मंदिर में राजपरिवार के मुखिया TS सिंहदेव दोपहर करीब 1 बजे संधि पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने मां महामाया की पूजा अर्चना करते हुए कुष्मांड की बलि दी। संधि पूजन के बाद श्रद्धालुओं के लिए फिर से मंदिर खोल दिया गया। संधि पूजन के दौरान करीब दो घंटे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद रहा। बता दें कि मां महामाया सरगुजा राजपरिवार की कुलदेवी हैं।

मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता

मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता

पहले थी नरबलि की परंपरा

टीएस सिंहदेव ने कहा कि, परंपरा के अनुसार मां महामाया की संधि पूजा की और कुष्मांड की बलि दी। बचपन में सुनते थे कि संधि पूजन में नरबलि दी जाती थी। बाद में भैसों और जानवरों की बलि दी जाती थी। समय के साथ इसमें बदलाव आया है और अब कुष्मांड की बलि दी जाती है।

संधि पूजा के साथ ही पैलेस में दशहरा की शुरुआत

परंपरा है कि जब संधि पूजा कर महाराजा-राजा पैलेस लौटते हैं तो सबसे पहले क्षेत्र के आदिवासी वर्ग से जुड़े लोग जिन्हें अपना रक्षक मानते हैं। वे जब सिंह दरवाजा अर्थात् फाटक पूजा करते हैं और फाटक खोलकर अंदर प्रवेश के लिए आमंत्रित करते हैं। तभी पैलेस में प्रवेश मिलता है, इसके पहले नौबतखाना की पूजा होती है।

दशहरा पर क्षेत्र की रक्षा-सुरक्षा के लिए हाथी-घोड़े, अश्व गज की पूजा राजा के सेना और शक्ति के प्रतीक के रूप में की जाती है। शस्त्र पूजा के बाद नगाड़ा पूजा और निशान पूजा सहित अन्य परंपरानुसार पूजा की जाती है। संधि पूजन के साथ ही आज से सरगुजा पैलेस में दशहरा पर्व की शुरुआत भी हो गई है।

शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं का तांता

शारदीय नवरात्र के अष्टमी के अवसर पर सुबह से ही देवी मंदिरों के साथ दुर्गा पंडालों में भक्तों की लाइन लगी रही। मां महामाया मंदिर में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। पूरे दिन श्रद्धालुओं की कतार मंदिर में लगी रही।

मां दुर्गा मंदिर गांधी चौक, संत हरकेवल दास मंदिर, वनदेवी सांडबार के साथ ही काली मंदिरों में भी विधि विधान से संधि पूजा हुई। मंदिरों और दुर्गा पंडालों में संधि पूजा के साथ कन्या भोज का भी आयोजन किया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बंदोरा पंचायत राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित:कॉरपोरेट ऑफिस जैसा दिखता है भवन, 3 जून को दिल्ली में सरपंच का सम्मान

June 3, 2026

रायगढ़ में 2 ट्रेलरों की टक्कर, ड्राइवर जिंदा जला,VIDEO:दूसरे ने कूद कर बचाई जान, दोनों में कोयला लोड था, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त

June 3, 2026

पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार में छत्तीसगढ़ को नेशनल अवार्ड:4 जून को नई दिल्ली में मिलेगा सम्मान, सौर ऊर्जा अभियान में 1222 वेंडर रजिस्टर्ड

June 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072774
Views Today : 6
Views Last 7 days : 1495
Views Last 30 days : 5661
Total views : 96300
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.