केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को प्रदेश प्रवास में रहेंगे। बीजेपी नेताओं ने उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी है। बतादें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महोत्सव को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा म.नई दिल्ली में बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें मुरिया दरबार में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। यह प्रतिनिधिमंडल बस्तर सांसद और दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप के नेतृत्व में था, जिसमें मांझी-चालकी और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।अमित शाह ने सोशल मीडिया में ये ट्वीट किया…
Author: admin
बिलासपुर में विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस कोर्ट ने 10 नशा कारोबारियों को 4 से 15 साल तक के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इन मामलों में सटीक विवेचना करने वाले सिविल लाइन थाने के छह पुलिसकर्मियों को एसएसपी रजनेश सिंह ने सम्मानित किया।.एसएसपी रजनेश सिंह ने दो उपनिरीक्षकों, दो सहायक उपनिरीक्षकों और दो आरक्षकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने घोषणा की कि इन पुलिसकर्मियों की उपलब्धियों को उनकी सर्विस बुक में भी दर्ज किया जाएगा।इन्हें किया गया सम्मानितजिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट विवेचना के लिए पुरस्कृत किया गया, उनमें उपनिरीक्षक अमृत साहू,…
रायपुर के WRS कॉलोनी में रावण की सुरक्षा में बंदूकधारी जवानों की 24 घंटे तैनाती की है।देशभर में 2 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ऐसा रावण भी है, जिसकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे जवान बंदूक लेकर तैनात रहते हैं। WRS कॉलोनी में 24 सितंबर से 4 CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) जवानों की तैनात.ये जवान अलग-अलग शिफ्ट में रावण की सुरक्षा करते हैं। नेशनल क्लब के संस्थापक जी.स्वामी ने बताया कि रावण के निर्माण के समय से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना जरूरी…
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गुरुवार को बिरनपुर मामले में प्रेस कांफ्रेंस की । बैज ने कहा कि इस मामले में सीबीआई ने चार्ज शीट घटना का विस्तृत विवरण दिया है, जिसकी विवेचना में स्पष्ट हुआ है कि यह घटना क्रम दो बच्चों के झगड़े से शुरू हो कर दो परि.बैज ने कहा कि सीबीआई ने अपनी जांच में यह भी पाया कि इस घटना में कोई राजनैतिक षड्यंत्र नहीं था, यह एक मामूली झगड़ा था, जिसने खूनी रूप ले लिया। दीपक ने कहा कि सीबीआई जांच के बिन्दु भाजपा सरकार ने तय किया था यदि जांच के बिन्दु…
रायपुर43 मिनट पहलेकॉपी लिंकइवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने बुधवार को नशीली दवाओं के एक और सप्लायर फरदीन खान (उम्र 23 वर्ष, निवासी ओम नगर, उरला दुर्ग) को गिरफ्तार किया है। फरदीन को एनडीपीएस एक्ट के तहत रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह इस मामले का छठा आरोपी है।.16 सितंबर को पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी वैभव खंडेलवाल के कब्जे से 7 सफेद प्लास्टिक की बोरियों में भरी बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की थीं। इसी केस की कड़ी में लगातार जांच आगे बढ़ रही थी।कुणाल के बयान में आया था फरदीन…
गरियाबंद में एक दिन में तीन हादसों में चार की मौतगरियाबंद जिले में मंगलवार दोपहर 2 से 4 बजे के बीच हुए तीन अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। इन घटनाओं में आकाशीय बिजली गिरने से सास-बहू की जान गई, वहीं दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हुई।.देवभोग थाना क्षेत्र के डोहेल ग्राम में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। दोपहर भोजन के बाद 60 वर्षीय सूरजों बाई और उनकी 40 वर्षीय बड़ी बहू डीलेश्वरी दुर्गा घर के बाहर…
छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 61 मोबाइल, स्पीकर बॉक्स, चार्जर, हेडफोन, ईयर बड्स और टॉर्च सहित भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 3.20 लाख रुपए आ.दरअसल, 27 सितंबर की रात को चोरों ने तनवी मोबाइल शॉप को निशाना बनाया था। 28 सितंबर को जाकिर हुसैन (34) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि वह शाम 7 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह दुकान पहुंचने पर शटर टूटा हुआ था…
नवरात्रि पर देवी मंदिरो और दुर्गा पंडालो में नवमी पर नौ कन्या भोज कराया गयाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नवरात्रि पर पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। नवमी के दिन दुर्गा पंडालो और मंदिरों समेत श्रद्धालुओं ने अपने घरों में नौ कन्या भोज कराया। साथ ही शहर के अलग-अलग पंडालो में भंडारा प्रसाद भी वितरण किया, जो सुबह से लेकर देर शाम.नवरात्रि के शुरू होने के बाद से देवी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं शहर में 30 से अधिक जगहों पर छोटे-बड़े दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा को विराजमान किया गया है।जहां नवरात्रि के…
जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के कुख्यात आरोपी महताब खान को गिरफ्तार कर लिया है। लोदाम थाना क्षेत्र के साईं टांगर टोली निवासी 22 वर्षीय महताब खान को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।.महताब खान लोदाम, सिटी कोतवाली जशपुर और नारायणपुर थानों में गौ तस्करी के कई मामलों में मोस्ट वांटेड था। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क)(घ) के तहत मामले दर्ज हैं।नारायणपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एक गौ तस्करी प्रकरण में कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थाई वारंट भी जारी किया था।पिकअप में…