नवरात्रि पर देवी मंदिरो और दुर्गा पंडालो में नवमी पर नौ कन्या भोज कराया गया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नवरात्रि पर पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। नवमी के दिन दुर्गा पंडालो और मंदिरों समेत श्रद्धालुओं ने अपने घरों में नौ कन्या भोज कराया। साथ ही शहर के अलग-अलग पंडालो में भंडारा प्रसाद भी वितरण किया, जो सुबह से लेकर देर शाम
.
नवरात्रि के शुरू होने के बाद से देवी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं शहर में 30 से अधिक जगहों पर छोटे-बड़े दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा को विराजमान किया गया है।
जहां नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी में नौ कन्या भोज कराया गया। सुबह से छोटी-छोटी बच्चियों को नौ कन्या भोज के लिए आमंत्रित किया गया।
दुर्गा पंडालो और देवी मंदिरों में नवमी की विशेष पूजा अर्चना करने के बाद मां दुर्गा के रूप में सजी बच्चियों को सबसे पहले कन्या भोज कराया गया और माता का आर्शीवाद लिया गया।

शहर के अलग-अलग जगहों पर भव्य भंडारा प्रसाद वितरण किया
जगह-जगह भंडारा का आयोजन इसके अलावा शहर में जगह-जगह भंडारा प्रसाद भी वितरण किया गया। पिछले कई सालों से श्री गोगा बाबा कला समिति द्वारा गोगा मंदिर में माता रानी का भव्य भंडारा का आयोजन किया जा रहा। इस बार भी भव्य भंडारा प्रसाद वितरण किया गया।
जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही रायगढ़ स्टेडियम रोड, नव युवक संघ दुर्गा पंडा, दरोगा पारा, कोतरा रोड क्षेत्र, रामभांठा क्षेत्र समेत अन्य दुर्गा पंडालो में भंडारा प्रसाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया।
<
