Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 4 killed in three accidents in Gariaband | गरियाबंद में तीन हादसों में 4 की मौत: बिजली गिरने से दो महिलाओं और सड़क हादसे में दो युवकों की जान गई, दो घायल – Gariaband News
Breaking News

4 killed in three accidents in Gariaband | गरियाबंद में तीन हादसों में 4 की मौत: बिजली गिरने से दो महिलाओं और सड़क हादसे में दो युवकों की जान गई, दो घायल – Gariaband News

By adminOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f1c381c4 4a22 402c 87a3 ad058af69658 1759323258781
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गरियाबंद में एक दिन में तीन हादसों में चार की मौत

गरियाबंद जिले में मंगलवार दोपहर 2 से 4 बजे के बीच हुए तीन अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। इन घटनाओं में आकाशीय बिजली गिरने से सास-बहू की जान गई, वहीं दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हुई।

.

देवभोग थाना क्षेत्र के डोहेल ग्राम में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। दोपहर भोजन के बाद 60 वर्षीय सूरजों बाई और उनकी 40 वर्षीय बड़ी बहू डीलेश्वरी दुर्गा घर के बाहर बरगद के पेड़ के नीचे बैठी थीं, तभी अचानक मौसम बिगड़ने पर बिजली गिर गई।

c475a00a 3d38 4a4a af0c 1258885ece811759323258784 1759324806

गर्भवती छोटी बहू को भी लगा झटका

इस घटना में साथ बैठी गर्भवती छोटी बहू अंबिका को भी तेज झटका लगा। आशंका है कि इससे उनके गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे पर असर पड़ा है। चिकित्सकीय सलाह पर गर्भ में पल रहे बच्चे की जांच के लिए सोनोग्राफी के लिए उन्हें ओडिशा ले जाया गया।

थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ने बताया कि दोनों मौतों के मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

5d1a7e5b 0d48 451c b337 8b5f3d42a9491759323258785 1759324958

पीड़ित परिवार के दया शंकर दुर्गा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद एम्बुलेंस के लिए कॉल किया गया, लेकिन समय पर सेवा नहीं मिली। लगभग दो घंटे बाद एम्बुलेंस पहुंचने से पहले ही अंबिका को निजी वाहन से 3 किलोमीटर दूर देवभोग अस्पताल ले जाया गया।

दया शंकर के अनुसार, आपदा के बाद उनकी पत्नी अंबिका सदमे में हैं, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की हलचल धीमी हो गई है। देवभोग अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा न होने के कारण उन्हें धर्मगढ़ ले जाना पड़ा।

मामले में बीएमओ डॉक्टर प्रकाश साहू ने बताया कि उस समय दोनों एम्बुलेंस कोल एवं अन्य स्थानों पर व्यस्त थीं, इसलिए वे डोहल तक पहुंच नहीं पाईं। गर्भ में पल रहे शिशु का हृदयस्पंदन जांचा गया है और शिशु स्वस्थ है। आकाशीय बिजली के झटके से गर्भ में मूवमेंट प्रभावित हुआ है, जिसकी जांच के लिए सोनोग्राफी कराने के लिए रेफर किया गया है।

84816d35 d111 4bf8 bf97 04f423289088 1759323258782

जिले में सड़क दुर्घटनाओं में दो मौतें, एक घायल

जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।

राजिम थाना क्षेत्र में राजिम-गरियाबंद मुख्य मार्ग पर ग्राम सिंधौरी के पास बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकरा गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक युवक लोहरसी का निवासी था।

f1c381c4 4a22 402c 87a3 ad058af696581759323258781 1759324838

दूसरी घटना छुरा थाना क्षेत्र में जतमई धाम के पास हुई, जहां एक बाइक सवार युवक की टक्कर रोलर वाहन से हो गई। दुर्घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। मृतक की पहचान धमतरी जिले के ग्राम बेलरदोना निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस की कार्रवाई

एसडीओपी निशा सिन्हा ने बताया कि दोनों घटनाओं में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पंचनामा एवं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नवा रायपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी…VIDEO:टक्कर के बाद हवा में उछली, युवक गाड़ी छोड़कर भागे; अफसर जुटे जांच में

April 19, 2026

रायपुर के आरंग में अवैध खनन पर कार्रवाई:चिखली-कुरूद में 4 पोकलेन मशीनें जब्त, देर रात रेत खनन था जारी, नियमों के उल्लंघन की जांच

April 19, 2026

वाइट टाइगर सिंघम-राणा को दिया गया शॉवर,VIDEO:मैत्रीबाग में पानी और फव्वारों से ठंडक, हीटवेव से बचाने केज में लगाए गए कूलर, डाइट बदली

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067897
Views Today : 68
Views Last 7 days : 1000
Views Last 30 days : 4086
Total views : 88833
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.