एमसीबी जिले के चिरमिरी में विजयादशमी के अवसर पर एक अनोखे रावण दहन का आयोजन किया जाता है। यहां कोरिया कॉलरी स्थित एक तालाब के बीचोबीच रावण का पुतला जलाया जाता है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।.यह परंपरा पिछले 46 सालों से जारी है। तालाब के बीच एक चट्टान पर रावण का पुतला स्थापित किया जाता है। समिति के सदस्य पहले पुतला तैयार करते हैं, फिर उसे ड्रम से बनी नाव की मदद से तालाब के बीच उस चट्टान तक ले जाते हैं।रावण का पुतला बनाने में लगभग एक महीने का समय लगता है। दशहरा…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। यहां जवारा विसर्जन के दौरान ‘माई डांग’ नामक व्यक्ति कुएं में छलांग लगाता है। बाद में उसे अन्य डांगों की मदद से बाहर निकाला जाता है। इस अनूठी प्रथा को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उम.नवरात्रि महोत्सव के बाद गांव में दिनभर उत्सव का माहौल रहता है। शीतला मां की जंवारा विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होते हैं। यात्रा जब गांव की पुरानी बस्ती में पहुंचती है, तो डांग-डोली और मड़ई लेकर झूमते श्रद्धालुओं की भक्ति देखते ही बनती है। इसी दौरान मुख्य डांग…
जांजगीर-चांपा जिले के बाजार पारा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा खंडित हो गई। कंक्रीट से बनी इस प्रतिमा के हाथ टूट चुके हैं और इसमें जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने इसी खंडित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्र.यह प्रतिमा लगभग 1994 में स्थापित की गई थी और देखरेख के अभाव में इसकी स्थिति खराब हो गई है। स्थानीय लोगों और कुछ नेताओं ने इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि कांग्रेस नेता केवल जयंती के दिन ही गांधीजी को याद करते हैं, जबकि प्रतिमा की मरम्मत या उचित देखरेख में…
बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के कारूटोला गांव में गुरुवार को बिजली विभाग की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। घर के बाहर खेलते समय 10 साल का दक्ष उइके टूटे बिजली तार की चपेट में आ गया।.जानकारी के मुताबिक, दक्ष कक्षा चौथी में पढ़ता था और दोपहर में अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी वह बिजली पोल से लटक रहे टूटे तार के संपर्क में आ गया। परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे दल्लीराजहरा के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगीग्रामीणों…
बिलासपुर पुलिस ने त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 थाना क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 821 युवकों से कड़ा जब्त किया गया, जबकि दो युवकों के पास से धारदार चाकू बरामद हुए। पुलिस ने गलत नंबर प्लेट वाली 11 बाइक भी जब्त की ह.यह कार्रवाई बुधवार रात देर तक शहर में घूमने वाले युवकों पर की गई। अभियान के तहत सिविल लाइन से 110, तोरवा से 17, सरकंडा से 146, कोनी से 37, सकरी से 40, सिरगिट्टी से 200, तारबाहर से 21, कोतवाली से 125, चकरभाठा से 115 और बिल्हा थाना क्षेत्र से 10…
कोरबा में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका ने इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। सबसे पहले, बुधवारी बाजार स्थित गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा प.इसके बाद नगर पालिका दीपका के समीप स्थित गांधी जी की प्रतिमा और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी माल्यार्पण किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूरज दास मानिकपुरी ने इस अवसर पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि एक अहिंसा के पुजारी थे, तो दूसरे ने देश को ‘जय जवान…
विजयादशमी के अवसर पर मनेंद्रगढ़ में सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। शहर में चार ऐसे दुर्गा पंडाल हैं, जहां बंगाली परंपरा के अनुसार पूजा-पाठ होती है। यह रस्म मां दुर्गा की विदाई के समय निभाई जाती है।.मान्यता है कि सिंदूर खेला उत्सव की शुरुआत लगभग 450 वर्ष पहले हुई थी। इसके बाद पश्चिम बंगाल में दुर्गा विसर्जन के दिन सिंदूर खेला मनाने की परंपरा शुरू हुई। इसे सिंदूर उत्सव के नाम से भी जाना जाता है।जानिए क्या है मान्यतामान्यताओं के अनुसार, शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा 10 दिनों के लिए अपने मायके आती हैं, जिसे दुर्गा पूजा के…
गुरुवार को गायिका असीस कौर राजनांदगांव पहुंचीं। वो म्युनिसिपल स्कूल में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी। राजनांदगांव पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में बच्चों से मुलाकात की और उन्हें अपना प्रसिद.डीपीएस परिसर में बचपन स्कूल के बच्चों ने गायिका असीस कौर का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सुनील गोलछा, जितेंद्र सिंह, दीपांकर खोबरागड़े और अभिषेक वैष्णव भी मौजूद थे। बच्चों ने गायिका के साथ केक काटा और उनके साथ खूब मस्ती की। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, जो उनके लिए एक यादगार पल बन गया। ज्योति…
छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 55 साल के अधेड़ की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर और गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। ये नक्सली वारदात है या फिर आपसी रंजिश की वजह से हत्या हुई है फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस हर पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मामला किस्टार.जानकारी के मुताबिक, मामला सलातोंग गांव का है। वारदात 1 अक्टूबर की देर रात हुई है। इस गांव के रहने वाले रवा सोना (55) अपने परिवार के साथ घर में थे। इसी बीच किसी अज्ञात ने पहले इसे घर से बुलाया। फिर लाठी से बेदम पिटाई की। मार-मारकर…
बलौदाबाजार में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने ऐतिहासिक गांधी स्मृति स्थल पर एक शिलालेख का अनावरण किया। यह शिलालेख महात्मा गांधी के आगमन और दलित उत्थान के संदेश को समर्पित है। इस दौरान ‘स्वच्छता.गुरुवार को पुरानी मंडी परिसर स्थित इस स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री वर्मा ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि यह स्थल जिले की अमूल्य धरोहर है और 1933 में गांधीजी के आगमन और उनके दलित उत्थान के संदेश को सहेजना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बलौदाबाजार…