![]()
कोरबा में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका ने इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। सबसे पहले, बुधवारी बाजार स्थित गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा प
.
इसके बाद नगर पालिका दीपका के समीप स्थित गांधी जी की प्रतिमा और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी माल्यार्पण किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूरज दास मानिकपुरी ने इस अवसर पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि एक अहिंसा के पुजारी थे, तो दूसरे ने देश को ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर आंदोलित किया था। देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में दोनों का योगदान अतुलनीय है। मानिकपुरी ने संघ की विचारधारा की आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की एकता के लिए बाधक है।
स्वच्छता संकल्प की शपथ भी दिलाई
सांसद प्रतिनिधि पोषक दास महंत ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता संकल्प की शपथ दिलाई। प्रदेश कांग्रेस के सचिव तनवीर अहमद ने कहा कि गांधी जी के मार्गदर्शन पर आज हम सब चल रहे हैं और आगे भी चलना चाहिए ताकि उनके सिद्धांतों का सही लाभ लोगों को मिल सके।
<
