गुरुवार को गायिका असीस कौर राजनांदगांव पहुंचीं। वो म्युनिसिपल स्कूल में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी। राजनांदगांव पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में बच्चों से मुलाकात की और उन्हें अपना प्रसिद
.
डीपीएस परिसर में बचपन स्कूल के बच्चों ने गायिका असीस कौर का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सुनील गोलछा, जितेंद्र सिंह, दीपांकर खोबरागड़े और अभिषेक वैष्णव भी मौजूद थे। बच्चों ने गायिका के साथ केक काटा और उनके साथ खूब मस्ती की। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, जो उनके लिए एक यादगार पल बन गया। ज्योति शर्मा, डिंपल गंगवानी, आयुषी झा और निशा पारख सहित कई शिक्षकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

असीस कौर ने बताया कि उन्होंने 5 साल की उम्र से ही गायन शुरू कर दिया था, जिसकी शुरुआत गुरुवाणी से हुई। उन्होंने इंडियन आइडल और आवाज पंजाब दी जैसे कई सिंगिंग रियलिटी शो में भाग लिया है। 2021 में तनिष्क बागची के साथ फिल्म शेरशाह का उनका गाना ‘रतन लांबियां’ बेहद लोकप्रिय हुआ था। असीस कौर ने दो फिल्मफेयर और एक आईफा पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान भी जीते हैं।
आज गुरुवार शाम 7 बजे से म्युनिसिपल स्कूल ग्राउंड में असीस कौर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष सौरभ कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए म्युनिसिपल स्कूल प्रांगण पूरी तरह से तैयार है।

<
