छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। ये दुर्घटनाएं नेशनल हाईवे सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुईं।.इन हादसों में कहीं कार पलट गई, तो कहीं कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से कुछ को रायपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज जारी है।पहला हादसा श्याम तराई के पास हुआ, जहां एक कार पलट गई। कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। सभी को मामूली चोटें आईं और उन्हें एंबुलेंस से…
Author: admin
रायपुर में नवरात्रि के बाद मां दुर्गा को विदाई दी गई। शहर के अलग-अलग इलाकों से महिलाएं और पुरुष ज्योत और जवारा विसर्जन के लिए सफेद कपड़े पहनकर निकले। माता के भक्तों ने उन्हें भक्तिभाव के साथ विदा किया।.माता के जसगीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए पास के नदी-तालाब पहुंचे। जहां जवारा विसर्जित किया गया। वहीं, रायपुर में महादेव घाट विसर्जन कुंड में क्रेन की व्यवस्था की गई। जिसकी मदद से बड़ी मूर्तियों को विसर्जित किया गया।100 से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जनखारुन नदी के तट पर विसर्जन कुंड पर 100 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन कुंड…
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना बालोद-धमतरी नेशनल हाईवे (NH-930) पर बुधवार शाम की है। मार्केट से घर लौट रहे 74 वर्षीय बुजुर्ग की बाइक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद मवेशी का चारा सड़क पर बिखर ग.जानकारी के अनुसार, ग्राम बोड़तरा निवासी परदेशी राम सिन्हा (74) बुधवार शाम अपने TVS बाइक से गुरुर मार्केट पहुंचे थे। यहां सब्जी और पशुओं के लिए चारा खरीदने के बाद वे घर लौट रहे थे। शाम करीब 5.15 बजे धनेली चौक पर सड़क पार करते समय उनकी बाइक तेज रफ्तार ट्रक…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित सत्ती चौरा दुर्गा मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर एक अनूठी परंपरा निभाई जाती है। यहां मां दुर्गा के साथ-साथ हर दिन बेटियों को देवी का रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। इस वर्ष 2 अक्टूबर को अष्टमी पर 3000 से अधिक कन्याओं को भोज कर.मंदिर समिति के सदस्य बंटी शर्मा ने बताया कि यह प्रदेश का एकमात्र मंदिर है जहां क्वांर नवरात्रि के नौ दिनों तक रोजाना कन्याओं का पूजन और भोज कराया जाता है। प्रतिदिन अलग-अलग सरकारी स्कूलों की बच्चियों को मंदिर बुलाया जाता है।मंदिर समिति ने बेटियों को दिलाया सम्मानइसके लिए मंदिर…
राजनांदगांव में विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन-शस्त्रागार में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने सुबह 10 बजे विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्रों की पूजा-अर्चना की।.इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक और उप पुलिस अधीक्षक तनुप्रिया ठाकुर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम (कोतवाली), एमन साहू (बसंतपुर), राजेश साहू (लालबाग), ओपी चिखली प्रभारी कैलाश मरई, ओपी तुमड़ीबोड प्रभारी दिलीप पटेल और रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर भी पूजा में शामिल हुए। इस दौरान राजनांदगांव…
वियजादशमी के अवसर पर उर्दना पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा किया गया।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में विजयादशमी पर परंपरागत रूप से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई। पुलिस लाइन में SP ने शस्त्रों का विधि-विधान से पूजा की। जिसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को प्रसाद भी वितरण किया गया।.हर साल की तरह इस बार भी विजयादशमी पर शस्त्र पूजन को लेकर करीब सप्ताह भर पहले से तैयारियां की जा रही थी। गुरुवार की सुबह 8 बजे उर्दना स्थित पुलिस लाइन में सभी अस्त्र-शस्त्रों पूजा स्थल पर रखा गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने मां भगवती की आराधना कर सभी…
कोंडागांव जिले के ग्राम केजंग में एक महिला को सांप ने काट लिया था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। गुरुवार (2 अक्टूबर) को इसी बीच एम्बुलेंस एक नाले में फंस गई। जिससे बात पीड़िता की जान पर बन आई।.मामला बयानार थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है एम्बुलेंस करीब एक घंटे तक नाले में ही अटकी रही। इस दौरान परिजन और ग्रामीण वाहन को निकालने का प्रयास करते रहे।काफी मशक्कत के बाद एम्बुलेंस को नाले से बाहर निकाला जा सका और महिला को कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पीड़िता…
रायपुर के ब्राम्हणपारा इलाके में स्थित कंकाली मठ का दरवाजा साल में सिर्फ एक बार दशहरे के दिन खुलता है। मठ के अंदर 1000 साल पुराने नागा साधुओं के कमंडल, कपड़े, चिमटा, त्रिशूल, ढाल और कुल्हाड़ी आदि रखे हुए हैं। इनकी पूजा की जाती है। इन्हें देखने के लिए.दरअसल, गुरुवार विजयदशमी के दिन को मठ के कपाट 18 घंटे के लिए खोला गया। लोग सुबह 6 बजे से मठ में दर्शन करने पहुंचे। आज रात 12 बजे मंदिर का पट बंद कर दिया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन कंकाली देवी अपने अस्त्र शस्त्र के साथ मठ में…
सरगुजा में रियासतकालीन परंपरा के अनुसार दशहरा के अवसर पर सरगुजा पैलेस में राजपरिवार के मुखिया टीएस सिंहदेव सहित राजपरिवार ने शस्त्र पूजन किया। इसके बाद वे लोगों के मुलाकात के लिए पैलेस में पहुंचे। सरगुजा का पुरातन पैलेस दशहरा के अवसर पर आम लोगों के ल.सरगुजा में दशहरा की रियासतकालीन परंपरा रही है। रियासतकाल में संधि पूजन के बाद से ही दशहरा का महोत्सव शुरू हो जाता था। संधि पूजन के बाद राजा पैलेस में पहुंचते हैं तो आदिवासी समुदाय द्वारा द्वार पूजा की परंपरा है। दशहरा के अवसर पर राजपरिवार के मुखिया टीएस सिंहदेव सहित उनके भतीजे आदितेश्वर…
बीएसएनएल ने राष्ट्रीय वाईफाई रोमिंग सेवा और IFTV/IPIV (300 से अधिक लाइव टीवी चैनल) उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। बिलासपुर में बीएसएनएल के जनरल मैनेजर एन. श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ई-सिम सेवाएं भी जल्द ही उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध.बिलासपुर क्षेत्र में 4G अपग्रेडेशन के तहत, बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा में अब तक 1,133 बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) को 4G में अपग्रेड किया गया है।फेज IX-2 के तहत 844 टावरों में से 791 को स्वदेशी 4G में अपग्रेड किया जा चुका है। डिजिटल भारत निधि परियोजना के तहत 476 टावरों में से 342 चालू किए गए…