बलौदाबाजार में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने ऐतिहासिक गांधी स्मृति स्थल पर एक शिलालेख का अनावरण किया। यह शिलालेख महात्मा गांधी के आगमन और दलित उत्थान के संदेश को समर्पित है। इस दौरान ‘स्वच्छता
.
गुरुवार को पुरानी मंडी परिसर स्थित इस स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री वर्मा ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि यह स्थल जिले की अमूल्य धरोहर है और 1933 में गांधीजी के आगमन और उनके दलित उत्थान के संदेश को सहेजना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बलौदाबाजार को मॉडल जिला बनाने की बात कही।

लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली
‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के समापन पर परिसर में वृक्षारोपण किया गया और सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। इस अवसर पर स्वच्छता दीदियों को भी सम्मानित किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि इस स्मृति स्थल के संरक्षण के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स और नगर पालिका की एक समिति बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रशासन इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासरत है। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने जानकारी दी कि स्मृति स्थल की साफ-सफाई, रंग-रोगन और रोशनी का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है। कुएं की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।


<
