शादी के बाद 75 साल के बुजुर्ग ने मूंछों पर दी ताव।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार की रात 75 साल के बुजुर्ग ने 45 साल की महिला से लव मैरिज की है। करवाचौथ से एक दिन पहले शिव मंदिर में सात फेरे लिए। वरमाला और मांग भरकर सभी रस्म निभाई। शादी के बाद बुजुर्ग अपनी मूंछों पर ताव देते नजर आया।.इस दौरान पूरे मोहल्लेवासी बाराती बने। बाकायदा बाजे गाजे के साथ नाच गाकर विधि विधान से शादी कराई। बुजुर्ग पहले से शादीशुदा है, लेकिन उसकी पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। महिला की भी ये दूसरी शादी…
Author: admin
कोरिया जिले के सोनहत में दशहरा के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रेणुका सिंह के आने के पूर्व ही रावण के पुतले का दहन करने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। विवाद को लेकर रेणुका सिंह एवं पूर्.जानकारी के मुताबिक, कोरिया जिले के सोनहत में दशहरा महोत्सव व रावण दहन का कार्यक्रम महादेव सेवा समिति के द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह को बनाया गया था। रात करीब 10 बजे तक रेणुका सिंह कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं। वे बैकुंठपुर में…
बिलासपुर में पूर्व पार्षद पति और युवक के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि पूर्व पार्षद पति पूर्णानंद चंद्रा ने सिद्धार्थ पांडेय के साथ मारपीट किया, जिसके बाद वो शिकायत करने थाने भी पहुंचा। लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इधर, घर लौटते ही युवक के सीने म.घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। आंशका जताई जा रही है कि दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ रहा होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर पीएम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है। वहीं, पता चला है कि 1 महीने बाद ही…
एमसीबी जिला मुख्यालय स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय पहुंचे। उन्होंने मंदिर के राजसात किए जाने के मामले पर अपनी बात रखी।.मंदिर को प्रशासन द्वारा राजसात करने के मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहाय ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त केवल कायस्थ समाज के देवता नहीं हैं, बल्कि वे सभी का हिसाब-किताब रखने वाले हैं।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों ने मंदिर को राजसात किया है या करवाया है, उन्हें भी एक दिन ऊपर जाना है। प्रभु चित्रगुप्त सभी समाजों के न्यायाधीश और लेखा-जोखा रखने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग मंदिर को…
कोंडागांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रात के समय वाहनों पर हमले का खतरा बढ़ गया है। केशकाल से जगदलपुर मार्ग पर अंवराभाठा के जंगलों के पास एक नकाबपोश पत्थरबाज गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। यह गिरोह रात के अंधेरे में हाईवे से गुजरने वाली कारों और ट्रकों.हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक सड़क किनारे खड़े होकर गुजरते वाहन पर पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है और वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।पत्थरबाजों की तलाश में जुटी फरसगांव पुलिसघटना…
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार कवर्धा पहुंचे। 9 अक्टूबर को टिकरिया के दौरे का कांग्रेसियों ने विरोध किया। कांग्रेसियों ने राहुल टिकरिहा पर महिलाओं को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए काल.कवर्धा राजनांदगांव रोड में होटल थथ के पास युवा कांग्रेसियों ने काफिले के सामने हंगामा भी किया। जिसके बाद काफिले से उतरकर भाजयुमो नेता ने गाली दी और मारपीट की। जिसका वीडियो भी सामने आया है।कांग्रेसियों ने BJYM नेता पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के सामने बैठ गए। रात तक यह हंगामा चला। कांग्रेसियों ने…
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा आज पेंड्रा के असेंबली हॉल मल्टीपर्पस स्कूल में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस.महोत्सव का शुभारंभ माँ सरस्वती, भगवान विश्वकर्मा और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में एल्यूमिनी मीट, कौशल प्रशिक्षित युवाओं को ऋण संबंधी जानकारी, कौशल प्रशिक्षण से संबंधित विभागीय संगोष्ठी जैसे विभिन्न कार्यक्रम शामिल थे। इस अवसर पर 20 कौशल प्रशिक्षित युवाओं को…
कोरबा के पाली विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अंडीकछार में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के 59 बच्चों को अंग्रेजी और संस्कृत विषयों की पढ़ाई नहीं मिल पा रही है। अक्टूबर माह शुरू होने के बावजूद इन महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, जिससे.यह मामला कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के अंडीकछार गांव का है, जहां अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के बच्चे अध्ययनरत हैं। शिक्षकों की कमी के कारण ये बच्चे अंग्रेजी और संस्कृत जैसे विषयों की पढ़ाई से वंचित हैं।ग्राम पंचायत के उप सरपंच उमेश श्रीवास ने शिक्षकों की कमी पर चिंता व्यक्त की…
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में एक अज्ञात वाहन ने 62 साल के बुजुर्ग को टक्कर मार दी। रामनाथ भुइया पीपरोल गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार (10 अक्टूबर) को वे जामवंतपुर से वृद्धा पेंशन न मिलने के कारण वापस लौट रहे थे।.तभी दोपहर 12 बजे यह हादसा हुआ। घटना के बाद वे सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना स्थल पर काफी देर तक लोग आते-जाते रहे, लेकिन किसी ने भी घायल वृद्ध को अस्पताल पहुंचाने में मदद नहीं की। रामनाथ भुइया काफी समय तक सड़क पर तड़पते रहे।स्थानीय युवक ने पहुंचाया अस्पतालइसी दौरान, एक स्थानीय व्यक्ति…
रामानुजगंज में जिला शिक्षा कार्यालय को बलरामपुर स्थानांतरित करने की सुगबुगाहट के बाद नगरवासियों में आक्रोश फैल गया है। इसके विरोध में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की और कार्यालय को यथावत रखने की मांग की। यह कार्यालय करी.प्रतिनिधिमंडल की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एसडीएम आनंद नेताम और तहसीलदार भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगरवासियों की चिंताओं और विरोध को गंभीरता से सुना गया।रामानुजगंज के साथ अन्याय बर्दाश्त नहींसर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में अरुण केसरी, शैलेश गुप्ता, अजय गुप्ता, अजय सोनी, रामसेवक गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता,…