कोंडागांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रात के समय वाहनों पर हमले का खतरा बढ़ गया है। केशकाल से जगदलपुर मार्ग पर अंवराभाठा के जंगलों के पास एक नकाबपोश पत्थरबाज गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। यह गिरोह रात के अंधेरे में हाईवे से गुजरने वाली कारों और ट्रकों
.
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक सड़क किनारे खड़े होकर गुजरते वाहन पर पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है और वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

पत्थरबाजों की तलाश में जुटी फरसगांव पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही कोंडागांव पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरसगांव पुलिस को एक विशेष टीम गठित कर पत्थरबाजों की तलाश शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
फरसगांव एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने बताया, “बीती रात सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात असामाजिक तत्व राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों पर पत्थरबाजी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही हमने तीन अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों को फिलहाल सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेष रूप से रात के समय अंवराभाठा के जंगल मार्ग से गुजरते वक्त गति धीमी रखने और सतर्क रहने को कहा गया है।
<
