Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Protest against transfer of Ramanujganj Education Office | रामानुजगंज शिक्षा कार्यालय स्थानांतरण का विरोध: सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी से की मुलाकात – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Protest against transfer of Ramanujganj Education Office | रामानुजगंज शिक्षा कार्यालय स्थानांतरण का विरोध: सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी से की मुलाकात – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
007f0229 f1b8 42ab 8083 402b4ca2622a 1760080773501
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



007f0229 f1b8 42ab 8083 402b4ca2622a 1760080773501

रामानुजगंज में जिला शिक्षा कार्यालय को बलरामपुर स्थानांतरित करने की सुगबुगाहट के बाद नगरवासियों में आक्रोश फैल गया है। इसके विरोध में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की और कार्यालय को यथावत रखने की मांग की। यह कार्यालय करी

.

प्रतिनिधिमंडल की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एसडीएम आनंद नेताम और तहसीलदार भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगरवासियों की चिंताओं और विरोध को गंभीरता से सुना गया।

रामानुजगंज के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में अरुण केसरी, शैलेश गुप्ता, अजय गुप्ता, अजय सोनी, रामसेवक गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, शर्मिला गुप्ता और प्रतीक सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल थे। उन्होंने कहा कि रामानुजगंज, जो अविभाजित सरगुजा से अलग होकर शैक्षणिक जिले के रूप में स्थापित हुआ था, वहां से वर्षों पुराने कार्यालय को स्थानांतरित करना दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि यह कार्यालय हाई कोर्ट के निर्देश के बाद रामानुजगंज में संचालित किया गया था। वर्तमान में भी इसकी संचालन व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू है। उनका तर्क था कि इसे बलरामपुर स्थानांतरित करना न केवल अव्यवहारिक होगा, बल्कि स्थानीय जनता के हितों के भी विपरीत जाएगा।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि पूर्ववत व्यवस्था को बनाए रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्णय से पहले स्थानीय हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। एसडीएम आनंद नेताम ने भी स्पष्ट किया कि प्रशासन नागरिकों की भावनाओं का सम्मान करता है और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रामानुजगंज में यथावत रहेगा। उन्होंने स्थानांतरण की खबरों को अफवाह बताया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Electricity Rates Hike | Bill Impact Explained July 2026

June 16, 2026

बिलासपुर में चापड़ से काटा पत्नी का गला:कैरेक्टर पर करता था शक, दूसरे लोगों से बातचीत करने को लेकर किया झगड़ा फिर कर दी हत्या

June 16, 2026

करोड़ों के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री,FIR दर्ज कराने के निर्देश:24 डिसमिल का सौदा कर कराई थी 3.17 एकड़ की रजिस्ट्री, 6 के खिलाफ शिकायत

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074337
Views Today : 921
Views Last 7 days : 5452
Views Last 30 days : 9778
Total views : 101978
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.