Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Former councilor’s husband accused of beating… young man dies | पूर्व-पार्षद पति पर पिटाई का आरोप…युवक की मौत: बिलासपुर में दोनों के बीच विवाद हुआ, पुलिस ने FIR नहीं लिखी; 1 महीने बाद शादी थी – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Former councilor’s husband accused of beating… young man dies | पूर्व-पार्षद पति पर पिटाई का आरोप…युवक की मौत: बिलासपुर में दोनों के बीच विवाद हुआ, पुलिस ने FIR नहीं लिखी; 1 महीने बाद शादी थी – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 15 1 1760083720
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में पूर्व पार्षद पति और युवक के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि पूर्व पार्षद पति पूर्णानंद चंद्रा ने सिद्धार्थ पांडेय के साथ मारपीट किया, जिसके बाद वो शिकायत करने थाने भी पहुंचा। लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इधर, घर लौटते ही युवक के सीने म

.

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। आंशका जताई जा रही है कि दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ रहा होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर पीएम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है। वहीं, पता चला है कि 1 महीने बाद ही युवक की शादी थी, जिसके लिए वह पैसों का इंतजाम कर रहा था।

मृतक सिद्धार्थ पांडेय।

मृतक सिद्धार्थ पांडेय।

पुलिस पर शिकायत नहीं लिखने का आरोप

8 अक्टूबर की रात बंगालीपारा के रहने वाले सिद्धार्थ पांडेय के साथ पूर्व पार्षद पति पूर्णानंद चंद्रा के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि पूर्णानंद चंद्रा ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिसके बाद अपनी शिकायत लेकर वह सरकंडा थाना पहुंचा। लेकिन, पुलिस ने उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बजाय शिकायत लेकर भगा दिया।

पूर्व पार्षद पति पर मारपीट और धक्का-मुक्की करने का आरोप

सिद्धार्थ ने पुलिस को बताया कि उसका पूर्णानंद चंद्रा से लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी पुरानी रंजिश को लेकर 8 अक्टूबर की रात पूर्णानंद ने धक्कामुक्की करते हुए मारपीट की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सिद्धार्थ को मेडिकल कराने के लिए कहा। लेकिन, उसने मेडिकल कराने से मना कर दिया।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

घर पहुंचते ही सीने में उठा दर्द फिर हो गई मौत

रात में सिद्धार्थ अपने घर लौटा, तब अचानक उसके सीने में दर्द उठा। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अब इस मामले में परिजन ने पूर्व पार्षद पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले में जांच की मांग की है।

जमीन के लेनदेन को लेकर विवाद की चर्चा

शहर में दोनों के बीच जमीन लेनदेन के बाद रुपयों को लेकर विवाद की चर्चा है। एक हफ्ते से दोनों के बीच बहस हो रही थी। बुधवार को पूर्व पार्षद के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के बाद मृतक ने थाने में लिखित आवेदन भी दिया था, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था।

एक महीने बाद थी मृतक की शादी

एक महीने बाद सिद्धार्थ पांडेय की शादी थी। घर पर खुशियों का माहौल था। सिद्धार्थ भी अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त था। शादी के लिए ही वह रुपयों की व्यवस्था कर रहा था। अचानक उसकी मौत से घर का माहौल मातम में बदल गया।

पुलिस बोली- हार्ट अटैक से मौत की आशंका

इधर, सीएसपी निमितेश सिंह परिहार ने कहा कि युवक की मौत की जानकारी मिली है। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों के आरोप लगाने पर युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। शार्ट टर्म पीएम के बाद डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं। बिसरा भी जांच के लिए भेजा गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में 15 जुलाई तक बोर खनन पर बैन:कलेक्टर ने जारी किया आदेश, लेनी होगी अनुमति, बिना परमिशन खनन पर होगा एक्शन

April 26, 2026

महापौर बोलीं- रायपुरा-चंगोराभाठा जल कनेक्शन अलग करें:टैंकर बढ़ाने पर भी जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

April 26, 2026

रायगढ़ में चर्चनुमा भवन को तोड़ा गया:मोहल्लेवासियों-बजरंग दल ने जताया विरोध, जांच में सरकारी भूमि पर मिला अवैध निर्माण

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068825
Views Today : 90
Views Last 7 days : 1042
Views Last 30 days : 4198
Total views : 89807
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.