Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Ravana Dahan controversy: FIR registered against both parties in Koriya | रावण दहन विवाद, दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज हुई FIR: मुख्य अतिथि रेणुका सिंह के पहुंचने से पहले जला दिया रावण का पुतला, हुई थी मारपीट – koriya News
Breaking News

Ravana Dahan controversy: FIR registered against both parties in Koriya | रावण दहन विवाद, दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज हुई FIR: मुख्य अतिथि रेणुका सिंह के पहुंचने से पहले जला दिया रावण का पुतला, हुई थी मारपीट – koriya News

By adminOctober 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 10 at 15444976bc36ee 1760091592
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 10 10 at 15444976bc36ee 1760091592

कोरिया जिले के सोनहत में दशहरा के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रेणुका सिंह के आने के पूर्व ही रावण के पुतले का दहन करने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। विवाद को लेकर रेणुका सिंह एवं पूर्

.

जानकारी के मुताबिक, कोरिया जिले के सोनहत में दशहरा महोत्सव व रावण दहन का कार्यक्रम महादेव सेवा समिति के द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह को बनाया गया था। रात करीब 10 बजे तक रेणुका सिंह कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं। वे बैकुंठपुर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थीं। रावण दहन में देरी होने पर समिति से जुड़े कुछ लोगों ने आतिशबाजी करते हुए रावण के पुतले में आग लगा दी। इसे लेकर आयोजन समिति से जुड़े लोगों के दो गुटों में जमकर विवाद हुआ एवं मारपीट हो गई।

विधायक-पूर्व विधायक हुए आमने-सामने रावण दहन के विवाद ने राजनैतिक रंग ले लिया। विधायक रेणुका सिंह आयोजन समिति के सदस्यों के साथ 05 अक्टूबर को सोनहत थाने पहुंची और पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने का दबाव बनाया। वे काफी देर तक थाने में बैठी रहीं। वहीं दूसरे दिन पूर्व विधायक गुलाब कमरो समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए और चेताया कि एफआईआर दर्ज हुई तो थाने का घेराव किया जाएगा। पुलिस ने दोनों पक्षों का आवेदन ले लिया था एवं आवेदन को जांच में बताया।

दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज हुई FIR मामले में महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष नवरत्न पांडेय एवं अन्य के आवेदन पर पुलिस ने तरूण साहू, प्रदीप साहू एवं अन्य के खिलाफ धारा 296, 324(5), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। नवरत्न पांडेय ने शिकायत में बताया है कि समिति द्वारा रावण दहन की तैयारी की गई थी। रावण के पुतले एवं आतिशबाजी के इंतजाम में 5.71 लाख रुपये खर्च किए गए थे।

समिति ने रेणुका सिंह को आयोजन में मुख्य अतिथि बनाया था। तरूण साहू, प्रदीप साहू, राधे साहू, प्रकाश चन्द साहू, रामकुमार साहू, चन्द्र प्रकाश एवं उनके साथियों ने महादेव सेवा समिति के सदस्यों से विवाद करते हुए रावण के पुतला पर आग लगा दी। इससे समिति को 5.71 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

वहीं दूसरे पक्ष से तरूण कुमार साहू की शिकायत पर पुलिस ने नवरतन पांडेय, दिनेश सिंह, हर्ष साहू एवं अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में तरूण साहू ने बताया है कि नवयुवक दुर्गा पूजा एवं दशहरा समिति व ग्रामवासियों द्वारा सोनहत में विशाल रावण दहन एवं जगराता कार्यक्रम विधायक रेणुका सिंह के आतिथ्य में आयोजित किया गया था। नवयुवक दुर्गा पूजा एवं दशहरा समिति सोनहत के द्वारा निर्धारित समयानुसार श्रीराम शोभा यात्रा निकाल कर रावण दहन कार्यक्रम स्थल में पहुंचे। तरूण साहू ने बताया कि विधायक प्रतिनिधि रामप्रताप मराबी ने बताया कि रेणुका सिंह अभी बैकुंठपुर के कार्यक्रम में हैं उनके आने में विलंब हो सकता है। रात करीब 11 बजे खराब मौसम को देखते हुए रावण दहन किया गया। इससे असंतुष्ट होकर सोनहत की सरपंच मानमती सिंह एवं सरपंच पति दिनेश सिंह एवं दूसरे गांव के लोगों ने सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की नीयत से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विवाद के बाद बनाए गए महादेव सेवा समिति सोनहत के नाम पर उनके खिलाफ शिकायत की गई है।

मामले में पुलिस ने नवरतन पांडेय, राम प्रताप मराबी, दिनेश सिंह, मानमती सिंह (सरपंच), हर्ष साहू, संदीप साहू, मनोज त्रिपाठी, संदीप जायसवाल एवं अन्य के खिलाफ धारा 296, 3(5) का अपराध दर्ज किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Electricity Rates Hike | Bill Impact Explained July 2026

June 16, 2026

बिलासपुर में चापड़ से काटा पत्नी का गला:कैरेक्टर पर करता था शक, दूसरे लोगों से बातचीत करने को लेकर किया झगड़ा फिर कर दी हत्या

June 16, 2026

करोड़ों के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री,FIR दर्ज कराने के निर्देश:24 डिसमिल का सौदा कर कराई थी 3.17 एकड़ की रजिस्ट्री, 6 के खिलाफ शिकायत

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074337
Views Today : 924
Views Last 7 days : 5455
Views Last 30 days : 9781
Total views : 101981
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.